• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सीएम के करीबी केके श्रीवास्तव के खिलाफ एक और केस दर्ज, महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

बिलासपुर की एक महिला ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 01:58:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Jul 2025 02:03:51 PM (IST)
पूर्व सीएम के करीबी केके श्रीवास्तव के खिलाफ एक और केस दर्ज, महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
केके श्रीवास्तव के खिलाफ एक और केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव पर एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अमलतास कालोनी में रहने वाली रत्ना यादव ने बिल्डर केके श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

रत्ना यादव का आरोप है कि उनके पति स्व.राजेश यादव और श्रीवास्तव के बीच गहरी मित्रता थी और दोनों ने मिलकर अमलतास कॉलोनी, नर्मदानगर में प्लॉट खरीदकर मकान बनाकर बेचने का व्यवसाय प्रारंभ किया था।

महिला ने आरोप लगाया है कि पति की मृत्यु के बाद केके श्रीवास्तव ने रत्ना यादव को उनके हिस्से की राशि एक करोड़ रुपये देने का वादा किया, लेकिन आज तक उन्हें न तो राशि दी गई और न ही जमीन का हिस्सा। रत्ना यादव ने बताया कि श्रीवास्तव ने दस्तावेज भी अपने कर्मचारी के माध्यम से ले लिए, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है।


शिकायत के अनुसार, भूखंड की वर्ष 2015 में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये थी। श्रीवास्तव द्वारा वर्ष 2020-21 में उक्त भूखंड के अधिकांश प्लॉट बेच दिए गए और लगभग आठ करोड़ रुपये अर्जित किए, फिर भी रत्ना यादव को उनका हिस्सा नहीं दिया गया।

महिला का दावा- उसके पास है सारे सबूत

रत्ना यादव ने इस पूरे मामले में दर्जनों बार श्रीवास्तव से बातचीत की, जिनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग और लिप्यांतर उन्होंने बतौर साक्ष्य संलग्न किया है। महिला ने बताया कि उन्होंने कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन श्रीवास्तव मुकर गए।

अब रत्ना यादव ने श्रीवास्तव पर धारा 420, 406, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अब मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Liquor Scam: पूर्व मंत्री लखमा को नहीं मिली हाई कोर्ट से राहत, जमानत याचिका खारिज

पहले से पुलिस की गिरफ्त में केके श्रीवास्तव

आपको बता दें कि भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले केके श्रीवास्तव पहले से जेल में बंद हैं। केके श्रीवास्तव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर कई करोड़ की ठगी और तांत्रिक गतिविधियों की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान केके श्रीवास्तव से 300 करोड़ रुपये के लेनदेन और प्रॉपर्टी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।