बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन (सेक्रो) ने दीपावली पर्व के मद्देनजर एक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की अध्यक्ष ड़ा विनीता जैन के मार्ग दर्शन में आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल कर्मचारियो के महिला सदस्यो के लिए आयोजित की गई थी। तीन भागो मे विभाजित इस प्रतियोगिता में मेंहंदी, रंगोली, दिया सजावट का आयोजन् किया गया।
मेंहंदी प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियो ने कई डिजाइन प्रस्तुत की। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में भी तरह तरह रंगो का उपयोग करते हुए रंगोली बनाई गई, जो दिखने में भी बेहद आकर्षक नजर आ रही थी। दीया सजावट प्रतियोगिता में कुछ हटकर डिजाइनो का प्रयोग किया गया। इन सभी प्रतियोगिता में महिलाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया गया। अध्यक्ष सेक्रों के द्वारा सभी प्रतिभागियो को उत्साहवर्धन किया गया और कहा कि वे अपने जीवन मे इस तरह ही रंग भरे और इस तरह अनेक प्रतियोगिताओ में भाग लेते हुए अपनी कौशल का प्रदर्शन करते रहे।
कलाकर को अपनी कल की प्रस्तुति हमेशा करनी चाहिए, इससे न् केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि दूसरों को प्रोत्साहन भी मिलता है। इस सभी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सेक्रों अध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्यों की समिति ने अदा की। विभिन्न श्रेणी जिसमें मेंहंदी में चार, रंगोली में सात, दिया सजावट में नौ महिलाओ को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर प्रतिभागी बेहद खुश हुए। आगे में अलग- अलग इवेंट कराकर इसी तरह प्रोत्साहन करने की बात कही गई।
त्योहार पर होते है आयोजन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन त्योहार के अलावा हर विशेष मौके पर ऐसे आयोजन कराते है, मनोरंजन से जुड़े हो। इसके अलावा पौधरोपण, रेलवे अस्पताल व वृद्ध आश्रम में फल वितरण के अलावा जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जाती है।