Bilaspur News:बिलासपुर के आसपास पर्यटन स्थलों में घूमने-फिरने मौसम लाजवाब
सर्दी का मौसम आते ही पर्यटन स्थलों में भीड़ बढ़ने लगी है। दिवाली के बाद अब लोग घुमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं। बिलासपुर के आसपास मौसम लाजवाब बना ह ...और पढ़ें
By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sat, 18 Nov 2023 05:31:55 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Nov 2023 05:31:55 PM (IST)

बिलासपुर। सर्दी का मौसम आते ही पर्यटन स्थलों में भीड़ बढ़ने लगी है। दिवाली के बाद अब लोग घुमने-फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं। बिलासपुर के आसपास मौसम लाजवाब बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इसमें अभी और गिरावट आएगी। रात में ठंडी कंपा रही है। सुबह गुनगुनी धूप के बीच टहलने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।
न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को इसमें मामूली वृद्धि दर्ज की गई। तड़के कंपकंपी वाली ठंडी महसूस हुई। सूर्योदय के बाद धूप अच्छी लगने लगी। मौसम विभाग की मानें तो आज दिनभर मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान नीला नजर आएगा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद भले ही तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज हुई है लेकिन जल्द ही यह परिस्थियां बदल जाएंगी। मौसम विज्ञानी सिराज खान का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है। आसमान साफ हो चुका है। बादल छंट चुके हैं। ऐसे में घुमने फिरने के लिए अभी मौसम बढ़िया है।
बंगाल की खाड़ी में अवदाब
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक गहरा अवदाब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 16.9 डिग्री उत्तर और 86.8 डिग्री पूर्व में विशाखापट्टनम से पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर 380 किलोमीटर दूर, पारादीप से दक्षिण की ओर 380 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके लगातार उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होते की संभावना है तथा यह बांग्लादेश तट में मंगोल और खेपूपारा के पास 18 नवंबर को टकराने की संभावना है टकराते हमय इसमें हवा की गति 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की संभावना है।
बिलासपुर प्रमुख पर्यटन स्थल
00 ताला ऐतिहासिक मंदिर
00 मल्हार
00 रतनपुर
00 कानन पेंडारी
00 अचानमार टाइगर रिजर्व
00 खुंटाघाट बांध
00 औरापानी जलप्रपात
00 नेचर कैंप बोइरपड़ाव
बिलासपुर में एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान
तिथि न्यूनतम तापमान
18 नवंबर 19.4
17 नवंबर 18
16 नवंबर 17.4
15 नवंबर 18.2
14 नवंबर 20.2
13 नवंबर 19.8
12 नवंबर 20.4