• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

औरापानी पिकनिक स्पॉट पर युवती से मारपीट कर लूट, पुलिस दबाए रही शिकायत, लुटेरे पकड़े गए तो दर्ज किया केस

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र स्थित औरापानी पिकनिक स्पॉट पर घूमने गई शहर की एक युवती के साथ बदमाशों ने मारपीट कर बैग और मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद जब पीड...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 03:30:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 03:30:59 PM (IST)
औरापानी पिकनिक स्पॉट पर युवती से मारपीट कर लूट, पुलिस दबाए रही शिकायत, लुटेरे पकड़े गए तो दर्ज किया केस

HighLights

  1. औरापानी पिकनिक स्पॉट पर बिलासपुर की युवती से मारपीट व लूटपाट।
  2. कोटा पुलिस ने दबाया मामला, आरोपी पकड़े जाने पर दर्ज की एफआईआर।
  3. क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट बने असुरक्षित, पुलिस गश्त पर उठे सवाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के औरापानी पिकनिक स्पाट के पास युवती से लूटपाट का मामला सामने आया है। युवती ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की। तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब लूटपाट के आरोपित पकड़े गए तब पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपित युवकों से क्षेत्र में हुए और मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बिलासपुर में रहने वाली युवती अपने दोस्तों के साथ कोटा के औरापानी पिकनिक स्पाट पर घुमने के लिए गई थी। वह कुछ देर के लिए अपने दोस्तों से दूर हुई। इसी दौरान बदमाशों ने मारपीट कर उससे बैग और मोबाइल छीन लिया। युवती और उसके दोस्त ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की थी।


तब पुलिस ने उसकी शिकायत पर जुर्म दर्ज नहीं किया। इधर युवती शिकायत देकर अपने घर चली गई। बाद में पुलिस को लूटपाट के आरोपित युवकों के संबंध में जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने कुछ संदेहियों केा हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित गोलमोल जवाब दे रहे थे। थाने लाकर कड़ाई करने पर आरोपित ने युवती से लूटपाट स्वीकार कर लिया। आरोपित के कब्जे से लूट का मोबाइल और बैग जब्त कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपित से पूछताछ कर क्षेत्र में हुए और भी लूटपाट के मामले में पूछताछ कर रही है।

कोटा के पिकनिक स्पाट असुरक्षित

कोटा क्षेत्र के पिकनिक स्पाट पर आए दिन लूटपाट और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार आ रहे मामलों के बाद पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रह हैं। कोटा क्षेत्र में बीते सितंबर महीने में ही लूटपाट के दो मामले सामने आए हैं। गनियारी स्थित शराब दुकान के पास और लालपुर मोड़ के पास बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को-जसीडीह एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनें कैंसिल