• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IGNOU Admission: युवा, गृहिणी, नौकरीपेशा अब कर सकेंगे आठ विदेशी भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स

अच्छी बात यह है कि इसके लिए इग्नू के आफिस जाने की भी आवश्यकता नहीं है। मोबाइल के माध्यम से घर से ही आवेदन किया जा सकता है।

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 29 May 2024 06:52:53 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 May 2024 06:52:53 AM (IST)
IGNOU Admission: युवा, गृहिणी, नौकरीपेशा अब कर सकेंगे आठ विदेशी भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स
इग्नू ने बिलासपुर में सीएमडी पीजी कालेज में अपना केंद्र बनाया है।

HighLights

  1. इग्नू ने 43 विषयों में आनलाइन पढ़ाई का दिया मौका।
  2. पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून।
  3. मोबाइल के माध्यम से घर से ही आवेदन किया जा सकता है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। विदेशी भाषा में पढ़ाई के इच्छुक युवा, गृहिणी और नौकरीपेशा के लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने अरबी, फ्रेंच, रशियन, जापानी, कोरियन, स्पेनिश, जर्मन और पर्शियन भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध कराया है। आनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है।

इग्नू ने बिलासपुर में सीएमडी पीजी कालेज में अपना केंद्र बनाया है। यहां से छात्र आफलाइन जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। घर बैठे पढ़ाई का यह एक शानदार विकल्प है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए इग्नू के आफिस जाने की भी आवश्यकता नहीं है। मोबाइल के माध्यम से घर से ही आवेदन किया जा सकता है। इन कोर्स में कुछ कोर्स ऐसे हैं जो आनलाइन के साथ ही आफलाइन मोड में भी चल रहे हैं। दोनों की मान्यता समान है।


इग्नू द्वारा संचालित प्रमुख कोर्स में बीए इन टूरिज्म स्टडीज, बीकाम (तीन वर्षीय), बीसीए (तीन वर्षीय), बैचलर इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (एक वर्षीय), बैचलर इन सोशल वर्क, सर्टिफिकेट इन रशियन लैंग्वेज, सर्टिफिकेट इन इंफार्मेशन, टेक्नोलॉजी (छह महीने)- सर्टिफिकेट इन लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस (छह महीने), सर्टिफिकेट इन टूरिज्म स्टडीज, सर्टिफिकेट इन पीस स्टडीज एंड कनफ्लिक्ट मैनेजमेंट (छह महीने),

सर्टिफिकेट इन ट्राइबल स्टडीज, कम्युनिकेटिव संस्कृत, फूड एंड न्यूट्रिशन, सर्टिफिकेट इन फ्रेंच लैंग्वेज सर्टिफिकेट इन रूरल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट इन स्पैनिश लैंग्वेज, एंड कल्चर (छह महीने), डिप्लोमा इन उर्दू लैंग्वेज, डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड हेल्थ, एजुकेशन (एक वर्षीय), एमए इन हिंदी (दो वर्षीय), एमए इन डिस्टेंस एजुकेशन, एमए इन इंग्लिश (दो वर्षीय), एमए इन रूरल डेवलपमेंट, एमए इन ट्रांसलेशन स्टडीज, एमबीए (दो वर्षीय), एमकाम (दो वर्षीय), एमसीए (दो वर्षीय) पीजी सर्टिफिकेट इन गांधी एंड पीस स्टडीज (छह महीने),

पीजी सर्टिफिकेट इन एग्रीकल्चरल पालिसी, पीजी डिप्लोमा इन गांधी एंड पीस स्टडीज (एक वर्षीय), पीजी डिप्लोमा इन सस्टेनेब्लिटी साइंस (एक वर्षीय),पीजी डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग (एक वर्षीय), पीजी डिप्लोमा इन डेवलपमेंट कम्युनिकेशन (एक वर्षीय) पीजी डिप्लोमा इन डिस्टेंस एजुकेशन (एक वर्षीय), पीजी डिप्लोमा इन इंवायरमेंटल एंड आक्यूपेशनल हेल्थ, पीजी डिप्लोमा रूरल डेवलपमेंट, पीजी डिप्लोमा इन डिजिटल मीडिया (एक वर्षीय), डिजिटल स्टडी मेटेरियल व वीडियो लेसन भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू की अधिकृत वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।