• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

बीजापुर में होटल-ढाबों पर प्रशासन का छापा, घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर लगी रोक

जिले में होटल और ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 06:21:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 06:21:32 PM (IST)
बीजापुर में होटल-ढाबों पर प्रशासन का छापा, घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर लगी रोक
बीजापुर में होटल-ढाबों पर प्रशासन का छापा

HighLights

  1. बीजापुर में होटल-ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती की
  2. अपर कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपयोग के निर्देश दिए
  3. दंतेवाड़ा में गैस का पर्याप्त स्टॉक, कालाबाजारी रोकने प्रशासन की कड़ी निगरानी

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर/दंतेवाड़ा। जिले में होटल और ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के तहत अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल ने टीम के साथ जिला मुख्यालय बीजापुर में संचालित होटल और ढाबों का औचक निरीक्षण किया।

घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं

निरीक्षण के दौरान होटल संचालकों और ढाबा मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करें और केवल व्यावसायिक (कॉमर्शियल) गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल करें। अधिकारियों ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस का उपयोग नियमों के विरुद्ध है और ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं विशेषकर एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता से जुड़ी शिकायतों और सुझावों की निगरानी के लिए उत्तम कुमार भारती, सहायक खाद्य अधिकारी बीजापुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी एजेंसियों में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दंतेवाड़ा में गैस का पर्याप्त स्टॉक

दंतेवाड़ा में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर खाद्य अधिकारी सुश्री वेणुका ध्रुव ने विराम लगाया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की गई है, ताकि गैस सिलेंडर की कृत्रिम कमी की स्थिति न बने।

आवश्यक निर्देश जारी

उन्होंने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए भी प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें- Indian Railway: मार्च से मई तक दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, शादी और छुट्टियों के सीजन में यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें