
दुगली। नईदुनिया न्यूज
धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के आदिवासी समाज के मरकाम गोत्र वंशी ने मरकाम कुटुंब व बुमकाल तहत मरकाम परिवार जिला धमतरी मरकाम सियान जनों के निर्देश पर मरकाम कुटुंब जैसे विभिन्न गोत्र पोया, पोयाम, भास्कर, साक्षी, शांडिल्य, चांदेकर, परिवार के पेनकड़ा, जागा, मण्डा कुण्डा विषय से संबंधित चर्चा परिचर्चा के लिए नगरी विकासखंड के समस्त मरकाम परिवारों की बैठक नगरी की गोड़वाना भवन में रखी गई।
नगरी तहसील के सभी क्षेत्रों से पहुंचे मरकाम परिवारों ने हिस्सा लिया। बैठक में मरकाम परिवार की जागा मंडा कुंडा पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान आदिवासी समाज प्रमुख कुंदन सिंह साक्षी एवं लखन लाल मरकाम ने मरकाम परिवार की गोत्र वंश एवं देवगढ़ धमधागढ़ पर विस्तार से प्रकाश डाला। तहसील मरकाम परिवार को एक सूत्र में जोड़ने के लिए तहसील स्तर पर कार्यकारिणी भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। कुंदन सिंह साक्षी को नगरी तहसील के मरकाम परिवार ने तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया। उपाध्यक्ष रामसिंह सामरत, विश्राम सिंह मरकाम, सियाराम मरकाम, कोषाध्यक्ष मुगेश मरकाम, सचिव रामशरण मरकाम, सह सचिव मनोज साक्षी, संरक्षक गुलजार सिंह मरकाम, लखनलाल मरकाम, अंम्बिका मरकाम, बिच्छल सिंह मरकाम, शशि ध्रुव प्रचार प्रसार प्रभाग शत्रुघन साक्षी, चन्द्रकुमार मरकाम, मनकलाल मरकाम, हेमलाल मरकाम, जवाहर मरकाम, दलगंजन मरकाम, शिवलाल मरकाम, उपक्षेत्र नगरी नारायण मरकाम,सुकराम मरकाम,फरसिंया फरसराम मरकाम,रेवस मरकाम, रिसगांव दीनू मरकाम, अमरसिंह मरकाम,बोराई पूनाराम सामरत, जयसिंह प्रभाकर, बिरनासिल्ली लाल सिंह मरकाम, पुनीत मरकाम, कसपुर बुधराम साक्षी, रामकुमार मरकाम, बरबांधा नगरी तहसील मरकाम परिवार ने सर्वसम्मति से परिवार की जागा मंडा कुंडा की जानकारी प्रत्येक मरकाम परिवार तक पहुंचाने के साथ आदिवासी मरकाम गोत्र वंशी समुदाय को संगठित करने की जिम्मेदारी दी।
----