महिला ने पति पर लगाई आग, उकसाने वाले पर भी कार्रवाई की मांग
अवैध संबंध के चलते आरोपित पत्नी ने अपने पति पर आग लगाकर हत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपित महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दी है, अब महिला को उ ...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 25 Aug 2020 07:06:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2020 07:06:01 PM (IST)

नगरी (नईदुनिया न्यूज)।
अवैध संबंध के चलते आरोपित पत्नी ने अपने पति पर आग लगाकर हत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपित महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दी है, अब महिला को उकसाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग परिजनों ने पुलिस से की है।
नगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित रेवती कश्यप ने अपने पति गौतम कश्यप पर आग लगाकर हत्या करने की कोशिश के पीछे कारण प्रेम संबंध होना बताई है। सवाल उठने लगा है कि आरोपित महिला रेवती मोबाइल से दिनभर किससे बात करती थी। इसकी जानकारी जब उनके पति गौतम कश्यप को हुई, तो इस बात को लेकर पति-पत्नी दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी के चलते यह घटना घटित हुई है। गौतम कश्यप के परिजनों की मांग है कि आरोपित रेवती दिनभर किससे बात करती थी और उसे अपने पति पर आग लगाने के लिए किसने दुष्प्रेरित किया है। पुलिस आरोपित की मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकालवाकर इस मामले की जांच कर आग लगाने के लिए दुष्प्रेरित करने वाले के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग परिजनों ने की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपित महिला का अवैध संबंध नगर के ही एक व्यक्त के साथ है। आशंका है कि उस व्यक्ति ने ही आरोपित महिला को अपने पति पर आग लगाने के लिए उकसाया है। पीड़ित युवक के परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई है कि पुलिस इस मामले की जांच कर एक अन्य दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें।