• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, कुरूद तक बड़ी रेललाइन का काम पूरा, रायपुर-कुरूद के बीच दौड़ेंगी दो मेमू ट्रेनें

Indian Railways: रायपुर-कुरूद मेमू और सरायपुर-कुरूद मेमू चलेगी। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र की जानकारी दी।

By Roshanlal SinhaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 10:42:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 10:42:39 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, कुरूद तक बड़ी रेललाइन का काम पूरा, रायपुर-कुरूद के बीच दौड़ेंगी दो मेमू ट्रेनें
रायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनों को मिली मंजूरी (AI Generated Image)

HighLights

  1. रायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनें चलेंगी
  2. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी जानकारी
  3. कुरूद तक बड़ी रेललाइन का काम पूरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। रायपुर और कुरूद के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रेल मंत्रालय ने रायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनें चलाने की अधिकृत घोषणा कर दी है। हालांकि इन ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कब से होगी, इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है।

कौन सी ट्रेनें चलेंगी

रेल मंत्रालय के अनुसार गाड़ी रायपुर-कुरूद मेमू और गाड़ी सरायपुर-कुरूद मेमू का संचालन किया जाएगा। रेल सेवाओं की स्वीकृति से संबंधित पत्र की जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी है। इस पत्र में रायपुर-रावघाट मेमू ट्रेन के संचालन का भी उल्लेख किया गया है।


बड़ी लाइन का काम पूरा, ट्रायल भी हुआ

कुरूद तक बड़ी रेललाइन का काम पूरा हो चुका है और कुछ महीने पहले इस रेलमार्ग पर ट्रायल भी किया गया था। ऐसे में अब क्षेत्र के लोगों को मेमू ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होने का इंतजार है। इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर और कुरूद के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। फिलहाल संचालन की तिथि घोषित नहीं होने के कारण यात्रियों को ट्रेन सेवा शुरू होने के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी 3 नई मेमू ट्रेनें