• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

युवक की HIV रिपोर्ट पहले बताई पॉजिटिव, दोबारा जांच में आई नेगेटिव... दुर्ग जिला अस्पताल की लैब में बड़ी लापरवाही

जिला चिकित्सालय दुर्ग में इलाज के लिए भर्ती एक 24 वर्षीय युवक का एचआइवी जांच रिपोर्ट को पहले पाजीटिव बताया गया। युवक द्वारा रिपोर्ट को लेकर नाराजगी जत...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 08:25:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 08:25:46 PM (IST)
युवक की HIV रिपोर्ट पहले बताई पॉजिटिव, दोबारा जांच में आई नेगेटिव... दुर्ग जिला अस्पताल की लैब में बड़ी लापरवाही
दुर्ग जिला अस्पताल की लैब में बड़ी लापरवाही

HighLights

  1. जिला अस्पताल दुर्ग में युवक की HIV जांच रिपोर्ट में बड़ी गड़बड़ी
  2. पहले पॉजिटिव फिर निगेटिव आई रिपोर्ट, लैब पर उठे गंभीर सवाल
  3. सिविल सर्जन ने दिए जांच मशीनों का कैलिब्रेशन कराने के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग में इलाज के लिए भर्ती एक 24 वर्षीय युवक का एचआइवी जांच रिपोर्ट को पहले पाजीटिव बताया गया। युवक द्वारा रिपोर्ट को लेकर नाराजगी जताए जाने पर दोबारा जांच कराई गई। दूसरी बार की गई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आया है। मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन ने एचएलएल प्रभारी से वस्तु स्थिति की जानकारी मांगी है साथ ही जांच के लिए लगाई मशीनों का कैलिब्रेशन कराने कहा है।

जिला चिकित्सालय दुर्ग में अटल अरोग्य लैब संचालित है। जहां 134 तरह की जांच निश्शुल्क किया जाता है। इस लैब का संचालन एचएलएल कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की जांच के लिए सैंपल लेने व रिपोर्ट देने का काम उक्त लैब के माध्यम से ही किया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय एक युवक इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। जिसकी एचआइवी जांच की गई। रिपोर्ट पाजीटिव आने की जानकारी मिलने पर युवक ने नाराजगी जताई। युवक द्वारा शोर शराबा मचाने पर दोबारा सैंपल लेकर जांच कराई गई लेकिन इस पर रिपोर्ट निगेटिव आई।

रिपोर्ट में गड़बड़ी की पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अटल अरोग्यं लैब की जांच रिपोर्ट को लेकर अस्पताल प्रबंधन को पहले भी शिकायत मिल चुकी है। कुछ दिनों पहले जांच के लिए आई एक महिला को सिकलिन पीड़ित बता दिया गया। जबकि महिला सिकलिन पीड़ित नहीं थी। शिकायत पर महिला की दोबारा जांच कराई गई दूसरी बार में रिपोर्ट नॉर्मल आई थी। लैब द्वारा जांच रिपोर्ट भी समय पर नहीं दिया जा रहा है इसकी वजह से मरीजों के इलाज में भी दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, 18 ट्रेनें कैंसिल, 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां, चेक करें स्टेटस

युवक की एचआइवी रिपोर्ट पहले पाजीटिव फिर निगेटिव आना बताया गया है। मामले में एचएलएल प्रभारी को वस्तु स्थिति की जानकारी देने कहा गया है। साथ ही जांच के लिए लगाई गई मशीनों की सटीकता को जांचने और ठीक कराने कहा गया है। इसके पहले भी जांच रिपोर्ट को लेकर शिकायत मिल चुकी है। - डॉ. आशीषन मिंज, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय दुर्ग