• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

'गुस्सा आया तो लगा दूंगी थप्पड़...', दुर्ग महापौर का झापड़ वाला वीडियो वायरल, ठेले वाले पर भड़कीं मेयर

वीडियो में महापौर का गुस्सा इतना अधिक दिखाई दे रहा है कि वह ठेला संचालक को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि मुझे गुस्सा आ गया तो मैं तुम्हें झापड़ लगा दूं...और पढ़ें

By T Surya RaoEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 03 May 2026 09:04:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 09:04:16 PM (IST)
'गुस्सा आया तो लगा दूंगी थप्पड़...', दुर्ग महापौर का झापड़ वाला वीडियो वायरल, ठेले वाले पर भड़कीं मेयर
ठेला संचालक से विवाद का वीडियो।

HighLights

  1. महापौर अल्का बाघमार का वीडियो वायरल
  2. इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण पर भड़कीं मेयर
  3. ठेला लगाने वाले व्यवसायी को दे डाली धमकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। शहर की महापौर अल्का बाघमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंदिरा मार्केट कुआं चौक के पास सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति पर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में महापौर का गुस्सा इतना अधिक दिखाई दे रहा है कि वह ठेला संचालक को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि मुझे गुस्सा आ गया तो मैं तुम्हें झापड़ लगा दूंगी।

वीडियो के बाद उपजी प्रतिक्रियाएं

बताया जा रहा है कि यह घटना शहर की एक व्यस्त सड़क की है, जहां ठेले के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग महापौर के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे अव्यवस्था के खिलाफ सख्ती के रूप में देख रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Badal Chandrakant Sharma (@chandrakant.ndtv)

महापौर की सफाई और पुराना मामला

इधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद महापौर अल्का बाघमार ने अपनी सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो हाल का नहीं, बल्कि करीब तीन महीने पुराना यानी जनवरी माह के अंत का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर ठेला लगाया जा रहा था, वहां शाम के समय अत्यधिक भीड़ हो जाती है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 13 ठिकानों पर छापे, 5.39 करोड़ रुपये की नकदी-सोना जब्त

यातायात व्यवस्था और जिम्मेदारी

महापौर ने यह भी कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है और इसी के तहत उन्होंने संबंधित व्यक्ति को वहां से ठेला हटाने के लिए कहा था। फिलहाल, यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर बहस जारी है।