• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Durg News: जिंदा जलाने के लिए घर बंद करके लगा दी आग, बाल-बाल बचा शिक्षक का परिवार

दुर्ग के टाउनशिप नंदिनी नगर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक सरकारी शिक्षक के परिवार को घर के भीतर जिंदा जलाने की कोशिश की है। अज्ञात ने रात के समय घर बा...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 01:31:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 01:31:10 PM (IST)
Durg News: जिंदा जलाने के लिए घर बंद करके लगा दी आग, बाल-बाल बचा शिक्षक का परिवार
घर के बाहर रखी गाड़ियां जलकर खाक

HighLights

  1. मारने के लिए घर में लगाई आग
  2. बाहर से बंद किया घर का दरवाजा
  3. बाल-बाल बचें परिवार के सदस्य

नईदुनिया न्यूज, नंदिनी: दुर्ग जिले के नंदिनी टाउनशिप इलाके में हत्या की कोशिश का एक भयानक मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने के लिए घर बाहर से बंद करके उसमें आग लगा दिया। गनिमत यह रही की पड़ोसियों की मदद से वक्त रहते पूरा परिवार बाहर निकल पाया। किसी की भी जान नहीं गई बस घर के बाहर खड़ी गाड़ियां जल गई।

जानकारी के अनुसार टाउनशिप नंदिनी नगर निवासी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा के घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगाने वाले के घर के दरवाजा की कुंडी बाहर से लगा दी थी। पड़ोसी ने कुंडी खोली, तब जाकर प्रार्थी सहित परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकल पाए। आगजनी की इस घटना में प्रार्थी के घर के बाहर रखे तीन वाहन जलकर खाक हो गए हैं।


आग लगाकर बाहर से बंद किया

बता दें कि प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद टाउनशिप नंदिनी नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में बेरला ब्लॉक में ग्राम सांकरा मिडिल स्कूल में अध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। 26 जून की रात करीब 10 बजे खाना खाकर सो गए थे।

यह भी पढ़ें: Raipur Fire Accident: गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत

घर के अंदर धुंआ भरने पर प्रार्थी की पत्नी ने उसे रात करीब तीन बजे जगाया। बाहर का दरवाजा खोलने गई तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। शिक्षक ने बाहर निकलने की पूरी कोशिश की, मगर निकल नहीं पाया।

पड़ोसियों ने आकर बचाई जान

इस पर व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाले गैंद लाल धाकडे को फोन लगाया जो आसपास के पड़ोसियों को लेकर आए। लोगों ने वेंटिलेशन को तोड़कर प्रार्थी सहित परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि घर के आंगन में खड़ी स्विफ्ट कार सीजी-07 एमबी 1588, टीवीएस स्कूटी वाहन सीजी-07 सीवी 0920 और होंडा साइन सीजी-24-9809 को कोई अज्ञात व्यक्ति आग लगाकर जला दिया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।