• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Fire Accident: गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत

रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इस भयानक हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे कुछ मजदूर झुल...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 12:17:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 12:28:44 PM (IST)
Raipur Fire Accident: गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक युवक की जिंदा जलकर मौत
आग में जिंदा जलकर युवक की मौत

HighLights

  1. गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
  2. भीतर फंसे युवक की जिंदा जलकर मौत
  3. दो घंटे के बाद आग पर पाया गया काबू

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में शुक्रवार रात एक भयानक हादसा हो गया। गांव के एक गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी की भी जिंदा जलकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। यह हादसा रात करीब 8 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। चूंकि फैक्ट्री में सारा सामान ही जलने वाला था, इसलिए देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आया है। इस दौरान अंदर मौजूद मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचायी मगर एक कर्मचारी कि जिंदा जल कर मौत हो गई।


naidunia_image

जानकारी के अनुसार, दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भीतर फंसे कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिरहसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। कुछ अन्य मजदूर भी झुलसे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि हादसे का शिकार हुए कर्मचारी की पहचान कर ली गई है। कर्मचारी का नाम त्रिलोचन ध्रुव बताया जा रहा है। उसकी उम्र 18 साल बतायी जा रही है, जो मगर लोड धमतरी का निवासी था। पुलिस ने शव जले हुए शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:CG Ration card: जल्दी करवाएं e-KYC, वरना 3 दिन बाद बंद हो सकता है 35 लाख लोगों का राशन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।