• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

CG में नया Ration Card बनवाने के लिए पोर्टल खुला, अब आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, जाति प्रमाण पत्र स्कैन समेत ये जानकारियां देना जरूरी

अब नए कार्ड या संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक को 40 बिंदुओं पर जानकारी और कई दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:21:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 11:21:29 AM (IST)
CG में नया Ration Card बनवाने के लिए पोर्टल खुला, अब आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, जाति प्रमाण पत्र स्कैन समेत ये जानकारियां देना जरूरी
खाद्य विभाग का स्मार्ट पीडीएस 2.0 पोर्टल खुल गया है (AI Generated Image)

HighLights

  1. आधार, बैंक, जाति प्रमाण पत्र स्कैन करना अनिवार्य
  2. AC, TV, प्लॉट, गैस कनेक्शन की जानकारी देनी होगी
  3. लेमिनेशन से दस्तावेज स्कैनिंग में आ रही दिक्कत

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। नया राशन कार्ड बनवाने के लिए खाद्य विभाग का पोर्टल खुल गया है। कार्ड बनवाने अथवा पुराने कार्ड में संशोधन के लिए आवेदक को पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। नया कार्ड बनवाने के लिए जारी प्रारूप में अलग-अलग करीब 40 बिंदुओं पर जानकारी मांगी जा रही है। आवेदक को अपना बैंक खाता नंबर, आधार नंबर और जाति प्रमाणपत्र भी स्कैन कर देना होगा। मांगे गए दस्तावेजों के अभाव में नया राशन कार्ड बनवाना मुश्किल हो जाएगा।

दो माह से बंद था पोर्टल

जिले में नया राशन कार्ड बनाने का काम करीब दो माह से बंद था। जरूरतमंद लोग नया कार्ड बनवाने के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे और न ही पुराने कार्ड में नाम, पता व अन्य तरह के संशोधन के लिए आवेदन कर पा रहे थे। लोग राशन कार्ड के लिए निगम व खाद्य विभाग कार्यालय का चक्कर काट रहे थे।


खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि नया राशन कार्ड बनाने के लिए पोर्टल खुल गया है। स्मार्ट पीडीएस 2.0 पोर्टल में संपूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने पर राशन कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाएगी।

कांग्रेस ने की सरलीकरण की मांग

नगर निगम दुर्ग में कांग्रेस पार्षद दल के नेता संजय कोहले का कहना है कि नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाना चाहिए, क्योंकि दस्तावेजों के अभाव में कई लोग कार्ड बनवाने से वंचित रह सकते हैं।

एसी, टीवी और प्लॉट की भी देनी होगी जानकारी

नवीन राशन कार्ड के लिए राशन कार्डधारी परिवार के मुखिया को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। जिसमें वैवाहिक स्थिति, आधार कार्ड नंबर, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, परिवार के पास एसी, टीवी, प्लॉट की जानकारी देनी होगी। गंभीर बीमारी की स्थिति में भी जानकारी उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा निवास प्रमाण पत्र, परिवार का फोटो भी उपलब्ध कराना होगा। बैंक का विवरण, गैस कनेक्शन की भी जानकारी देनी होगी।

स्कैनिंग में हो रही दिक्कत

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन के साथ मांगे गए दस्तावेज भी स्कैन कर अपलोड कराना होगा। अधिकांश लोग दस्तावेज लेमिनेशन कराकर रखे हुए हैं। स्कैनिंग करने वालों का कहना है कि लेमिनेशन की वजह से दस्तावेज प्लास्टिक के साथ चिपक जाता है, इससे स्कैनिंग में दिक्कत होती है। वहीं लेमिनेशन निकालने पर दस्तावेज फटने की गुंजाइश बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: PG डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, मेडिकल छात्रों को हर महीने ₹94000 तक मिलेंगे, 1 अक्टूबर से लागू