• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: PG डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, मेडिकल छात्रों को हर महीने ₹94000 तक मिलेंगे, 1 अक्टूबर से लागू

छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत पीजी और डेंटल छात्रों के स्टाइपेंड में वृद्धि कर दी गई है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 08:17:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 08:37:32 AM (IST)
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: PG डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, मेडिकल छात्रों को हर महीने ₹94000 तक मिलेंगे, 1 अक्टूबर से लागू
छत्तीसगढ़ में PG डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा (AI Generated Image)

HighLights

  1. बढ़ा स्टाइपेंड 1 अक्टूबर से लागू होगा
  2. PG प्रथम वर्ष को 85,050 रुपये मिलेंगे
  3. जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बाद फैसला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत पीजी और अन्य डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्टाइपेंड संशोधन का आदेश जारी कर दिया है। बढ़ी हुई राशि का लाभ एक अक्टूबर 2026 से मिलेगा। इससे पहले सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की थी।

जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बाद फैसला

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर और मेडिकल छात्र छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) के बैनर तले आंदोलन कर रहे थे। 17 सूत्री मांगों को लेकर रायपुर समेत प्रदेश के अन्य शासकीय मेडिकल कॉलेजों में विरोध-प्रदर्शन और हड़ताल की स्थिति बनी थी। आंदोलन के दौरान स्टाइपेंड में संशोधन प्रमुख मांगों में शामिल था।


डॉक्टरों के आंदोलन के बीच शासन स्तर पर इस मामले में प्रक्रिया आगे बढ़ी। वित्त विभाग की सहमति के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पीजी समेत संबंधित श्रेणी के डॉक्टरों के स्टाइपेंड में संशोधन का आदेश जारी किया।

अन्य मांगों पर अभी भी नजर

स्टाइपेंड बढ़ने के बाद पीजी डॉक्टरों और रेजिडेंट डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलेगी। लेकिन जेडीए की अन्य मांगें अभी भी बाकी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि आंदोलन के दौरान उठाई गई सभी मांगों पर शासन से स्पष्ट और लिखित आदेश की अपेक्षा है। उनका जोर मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं, प्रशिक्षण और डॉक्टरों से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार पर भी है। सरकार के इस निर्णय को आंदोलन के बीच डॉक्टरों की प्रमुख मांग पर हुई कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। अब जेडीए की नजर बाकी मांगों पर शासन के अगले कदम पर है।

स्टाइपेंड बढ़ोतरी पर एक नजर

पीजी मेडिकल छात्र प्रथम वर्ष: वर्तमान में दी जा रही 67,500 रुपये के स्टाइपेंड को बढ़ाकर 85,050 रुपये किया गया है।

पीजी मेडिकल छात्र द्वितीय वर्ष: अब 71,450 रुपये की जगह 90,027 रुपये मिलेंगे।

पीजी मेडिकल छात्र तृतीय वर्ष: वर्तमान में दी जा रही 74,600 रुपये के स्टाइपेंड को बढ़ाकर 93,996 रुपये कर दिया गया है।

पीजी डेंटल छात्र प्रथम वर्ष: अब 53,500 रुपये की जगह 85,050 रुपये मिलेंगे।

पीजी डेंटल छात्र द्वितीय वर्ष: अब 56,700 रुपये स्टाइपेंड की जगह 90,027 रुपये मिलेंगे।

पीजी डेंटल छात्र तृतीय वर्ष: वर्तमान में दी जा रही 59,200 रुपये की शिष्यवृत्ति को बढ़ाकर 93,996 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, कुदुदंड पुल के पास लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल