• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • गरियाबंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चाइल्ड हेल्प लाइन बच्चों का दोस्त'

विकासखंड छुरा के अंतिम छोर में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम विजयनगर में परियोजना भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद के तत्वावधान में डॉयरेक्टर लता नेताम के मार्गदर्शन में खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 01 Aug 2021 06:37:58 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Aug 2021 06:37:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'चाइल्ड हेल्प लाइन बच्चों का दोस्त'

छुरा। विकासखंड छुरा के अंतिम छोर में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम विजयनगर में परियोजना भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद के तत्वावधान में डॉयरेक्टर लता नेताम के मार्गदर्शन में खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। चाईल्ड लाइन काउंसलर तुलेश्वर साहू ने मंच का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चाइल्ड लाइन बधाों का दोस्त है। यह कार्यक्रम बधाों के मन की बातों को खुलकर रखने का अवसर प्रदान करता है और बधो अपनी समस्याओं को भी साझा कर सकते हैं। चाइल्ड लाइन परियोजना समन्वयक महेंद्र दास मानिकपुरी ने कहा कि हमारे आस पास कई ऐसे अपराधिक कृत्य होते हैं जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं, ऐसे कृत्य के प्रति हमे सजग व जागरूक रहने की जरूरत है। बधाों को गुड टच व बेड टच के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि कोई व्यक्ति हमे गलत तरीके से स्पर्श करता है, गलत इशारा करता है, गंदे-गंदे मेसेज, वीडियो भेजता है तो यह आपराधिक कृत्य है। हमे ऐसे व्यक्ति से दूर रहना चाहिए या कोई हमारे साथ गलत व्यवहार करता है तो हमे अपने सबसे ज्यादा भरोसेमंद व्यक्ति यों, बधाो के दोस्त चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 में भी कॉल करके जानकारी दी जा सकती है।

कार्यक्रम में नंद नायक ने बधाों को खेल खेल में पढ़ना सिखाया, व टीम मेंबर लक्ष्मीरानी देवांगन ने बधाों को नशा मुक्ति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है जो हमे शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर बनाता है। इससे शरीर में दुर्बलता व बहुत से बीमारी का संचार होता है। कार्यक्रम में 1098 का पेयर बनाना व कुर्सी दौड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें बधाों ने प्रतिभागी के रूप में बढ़-चढ़ कर भाग लिए। खुला मंच कार्यक्रम में सभी बधाों को चाइल्ड लाइन गरियाबंद की ओर से पेन एवं बिस्किट वितरण कर प्रोत्साहित किया गया । इस कार्यक्रम में शिक्षक, मितानिन,पालक वर्ग, व चाइल्ड लाइन टीम से धनीराम, पोखन, किरण, का विशेष सहयोग रहा ।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।