• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • गरियाबंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वन अतिक्रमण रोकने गई टीम को बंधक बनाकर जानलेवा हमला, 1 महिला समेत 5 गिरफ्तार

गरियाबंद में वन अतिक्रमण हटाने गए टीम को एक परिवार के 5 लोगों ने बंधक बना लिया। आरोपितों ने वनकर्मियों पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की स...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 02:56:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 02:56:35 PM (IST)
वन अतिक्रमण रोकने गई टीम को बंधक बनाकर जानलेवा हमला, 1 महिला समेत 5 गिरफ्तार

HighLights

  1. वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला
  2. 5 वनकर्मियों को परिवार ने बयाना बंधक
  3. पुलिस ने महिला समेत 5 को किया गिरफ्तार

नईदुनिया न्यूज, गरियाबंद: अतिक्रमण हटाने गए वन अमले को अवैध कब्जा करने वाले परिवार ने गुरुवार को बंधक बना लिया और उन पर कुल्हाड़ी, डंडे से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार, आरोपित परिवार जिले के परसुली क्षेत्र के हरदी जंगल में अवैध कब्जा कर रहा था। इसी को अतिक्रमण मुक्त कराने डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, हरिअर्जुन यादव, जाकिर हुसैन सहित पांच वनकर्मी गए थे। जिनपर आरोपितों ने कुल्हाड़ी, डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही उन्हें बंधक भी बना लिया।


महिलाओं ने शुरू की मारपीट

हमले में घायल वन कर्मियों ने बताया कि ग्राम हरदी के वन कक्ष क्रमांक 360 में अवैध कब्जा किया जा रहा था। जब टीम ने मौके पर पहुंचकर रोकने का प्रयास किया तो आरोपित के परिवार की महिलाओं ने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुरुषों आशाराम ध्रुव, झमेश्वर ध्रुव, धनेश्वर ध्रुव, रोहित ध्रुव ने वन कर्मियों पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया। आरोपितों ने टीम को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। जिन्हें पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया। गिरफ्तार आरोपितों में महिला सीताबाई भी शामिल है। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Bilaspur ka Mausam: घटते तापमान से लोगों को मिल रही राहत, 17 जून से बंपर वर्षा के संभावना

वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिले के एएसपी जितेंद्र चंद्राकर ने कहा है कि जंगलों की रक्षा कर रहे कर्मचारियों पर हमला गंभीर अपराध है। इस तरह के किसी भी मामले में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। साथ ही बताया कि परसुली क्षेत्र के हरदी जंगल में वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को पुलिस की मदद से हटाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों के कब्जे से कर्मचारियों को मुक्त करवाया है।