• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Naxalism: 45 लाख का इनामी माओवादी सचिव भास्कर ढेर, दो दिन में दूसरी सफलता, 7 ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ में माओवाद के खिलाफ जंग में जवानों को एक और सफलता मिली है। माओवादियों के साथ मुठभेड़ में जवानों ने 45 लाख के इनामी सचिव भास्कर को मार मिराया...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 08:02:03 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 08:07:54 AM (IST)
Chhattisgarh Naxalism: 45 लाख का इनामी माओवादी सचिव भास्कर ढेर, दो दिन में दूसरी सफलता, 7 ने किया सरेंडर
इनामी माओवादी भास्कर

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में 45 लाख का इनामी माओवादी मारा गया
  2. मंचेरियल कोमाराम भीम सचिव भास्कर को मार गिराया
  3. समाज की मुख्य धारा में लौटे 7 माओवादी, किया सरेंडर

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर: बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में दो दिन से जारी अभियान में सुरक्षा बलों ने 45 लाख रुपये के इनामी तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य और मंचेरियल कोमाराम भीम (एमकेबी) सचिव भास्कर उर्फ माइलारापु अडेल्लु (45) को मार गिराया है। छत्तीसगढ़ में उस पर 25 लाख व तेलंगाना में 20 लाख का इनाम घोषित था।

बता दें कि वह तेलंगाना के आदिलाबाद जिले का उरुमादला का रहने वाला था। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने एके-47 हथियार व विस्फोटक भी बरामद किए हैं। एक दिन पहले गुरुवार को इसी क्षेत्र में 40 लाख के इनामी केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) माओवादी सुधाकर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दो दिन के अंदर दो बड़े माओवादी आतंकियों के मारे जाने से माओवादियों को बड़ा झटका लगा है।


यह भी पढ़ें:Bilaspur crime news: धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या... फिर फांसी पर लटका बुजुर्ग, जांच में जुटी पुलिस

माओवादियों के छिपे होने की मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार अबूझमाड़ व इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आइटीआर) क्षेत्र में शीर्ष माओवादी तेलंगाना राज्य समिति बांदी प्रकाश व दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य (डीकेएसजेडसी) पप्पा राव समेत अन्य माओवादियों के छिपे होने की सूचना पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स व कोबरा बटालियन के जवानों को अभियान पर भेजा गया था। इस दौरान गुरुवार को सुरक्षा बलों का सामना माओवादियों की एक टुकड़ी से हुआ था। जवाबी फायरिंग में शीर्ष माओवादी सुधाकर मारा गया था। शुक्रवार को जवानों ने एक अन्य शीर्ष माओवादी को मार गिराया।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: सतर्क रहें किसान...नामी कंपनियों के नाम पर बन रहा नकली बीज, पैकिंग फैक्ट्री पर छापा

माओवादियों की मुख्य धारा में वापसी

दंतेवाड़ा में 7 माओवादियों ने मुख्यधारा में की वापसी सुरक्षा बलों की ओर से जारी आक्रामक अभियान व सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित सात माओवादियों ने शुक्रवार को दंतेवाड़ा में समर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। इनमें जुगलू, दशा, भोजाराम माड़वी, लखमा उर्फ सुती, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम, पंडरुराम पोड़ियाम शामिल हैं।