• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी कांड में बलिदान हुए लोगों की क्यूआर कोड बताएगा कहानी

झीरम घाटी शहीद स्मारक अब केवल स्मृतियों का स्थल नहीं रहेगा। यहां डिजिटल माध्यम से बलिदानियों की पूरी कहानी जानने की सुविधा शुरू की गई है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 01:17:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 01:18:07 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी कांड में बलिदान हुए लोगों की क्यूआर कोड बताएगा कहानी

HighLights

  1. ऑडियो-वीडियो सामग्री भी देखी जा सकेगी
  2. कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर माओवादी हमला हुआ था
  3. बस्तर के इस इतिहास को समझने में सहायता मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। झीरम घाटी शहीद स्मारक अब केवल स्मृतियों का स्थल नहीं रहेगा। यहां डिजिटल माध्यम से बलिदानियों की पूरी कहानी जानने की सुविधा शुरू की गई है। स्मारक में प्रत्येक बलिदानी की नाम पट्टिका के पास अलग क्यूआर कोड लगाया गया है।

मोबाइल से इसे स्कैन करने पर संबंधित बलिदानी का नाम, तस्वीर, सेवा, बलिदान की तारीख और घटना से जुड़ी जानकारी सामने आएगी।

ऑडियो-वीडियो सामग्री भी देखी जा सकेगी

मुख्य क्यूआर कोड के माध्यम से झीरम घटना की डॉक्यूमेंट्री के साथ ऑडियो-वीडियो सामग्री भी देखी जा सकेगी।

नाम पट्टिका पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही सामने आएगी बलिदानी की तस्वीर और घटना से जुड़ी जानकारियां ऑडियो-वीडियो के माध्यम से सामने आ जाएंगी।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर माओवादी हमला हुआ था

लालबाग में बनाए गए स्मारक 25 मई 2013 को सुकमा से लौट रही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर झीरम घाटी में माओवादी हमला हुआ था। इसमें तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल सहित कांग्रेस नेताओं, सुरक्षा बल के जवानों और आम लोगों को मिलाकर 32 लोग बलिदान हुए थे। उनकी स्मृति में झीरम घाटी और जगदलपुर के लालबाग में स्मारक बनाए गए हैं।


बस्तर के इस इतिहास को समझने में सहायता मिलेगी

अगस्त 2026 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्मारक के दौरे के दौरान इसे अधिक स्मरणीय बनाने की बात कही थी। इसके बाद प्रशासन ने डिजिटलीकरण का काम शुरू किया। पहल से युवा पीढ़ी, पर्यटकों और स्कूली बच्चों को बस्तर के इस इतिहास को समझने में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- झीरम कांड के फैसले को चुनौती देगा आदिवासी समाज, हाई कोर्ट के वकीलों से मिलने की तैयारी, घर-घर से जुटाएंगे चंदा