• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

बाघों के शिकार पर बड़ा एक्शन: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में सामने आए बाघ शिकार मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पासेवाड़ा वन परिक्षेत्र के रेंजर कमल कश्यप, डिप्टी रेंजर नर...और पढ़ें

By Anup SrivastavaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 02:07:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 02:08:57 PM (IST)
बाघों के शिकार पर बड़ा एक्शन: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
तस्करों के पास से जब्त बाघ की खालें। फाइल

HighLights

  1. बाघ शिकार मामले में बड़ी कार्रवाई
  2. पासेवाड़ा रेंजर सहित तीन वनकर्मी निलंबित
  3. बाघों की मौत के बाद कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नइ्रदुनिया न्यूज, बीजापुर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व में सामने आए बाघ शिकार मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पासेवाड़ा वन परिक्षेत्र के रेंजर कमल कश्यप, डिप्टी रेंजर नरहरि बघेल और बीट गार्ड विश्वनाथ मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने प्रथम दृष्टया कर्तव्य में लापरवाही और वन्यजीव संरक्षण संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर चूक मानते हुए यह कार्रवाई की है।

उप संचालक इंद्रावती टाइगर रिजर्व संदीप बलगा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांच दल की रिपोर्ट और वन परिक्षेत्र अधिकारी पासेवाड़ा की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ग्राम चेतीवाड़ा क्षेत्र में दो वयस्क बाघों के अपघटित अवशेष, एक बाघ की खाल, नाखून, दांत और पूंछ बरामद किए गए। जांच में यह स्थान संरक्षित बीट पेनगुंडा के अंतर्गत पाया गया।


अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

विभागीय जांच में संबंधित क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में लापरवाही तथा संरक्षित वन क्षेत्र की प्रभावी निगरानी नहीं किए जाने को गंभीर प्रशासनिक चूक माना गया। इसके बाद विभाग ने पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाघ जैसे दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारियों का मुख्यालय इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र स्थित सहायक संचालक कार्यालय, बीजापुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कान्हा में बाघों की मौत : दो हजार कुत्तों का वैक्सीनेशन, MP हाई कोर्ट ने सभी टाइगर रिजर्व की स्टेटस रिपोर्ट तलब की

वन विभाग का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।