• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

'अलविदा, जा रहा हूं… अब नहीं लौटूंगा’, युवक ने सुसाइड से पहले मां को किया फोन, फिर नदी में कूदकर दे दी जान

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंद्रावती नदी में कूदे 19 वर्षीय युवक का शव बुधवार बरामद किया गया। युवक ने सुसाइड से पहले अपनी मां को फोन कर ’अलविदा, जा रहा हूं… अब नहीं लौटूंगा’ कहा था और कॉल काट दी थी।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 25 Feb 2026 07:15:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Feb 2026 07:15:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'अलविदा, जा रहा हूं… अब नहीं लौटूंगा’, युवक ने सुसाइड से पहले मां को किया फोन, फिर नदी में कूदकर दे दी जान
युवक ने नदी में कूदकर दे दी जान

HighLights

  1. जगदलपुर में युवक ने सुसाइड कर किया
  2. युवक ने सुसाइड से पहले मां को किया फोन
  3. एसडीआरएफ ने निकाला युवक का शव

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित नए पुल से इंद्रावती नदी में कूदे 19 वर्षीय युवक का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। युवक ने सुसाइड से पहले अपनी मां को फोन कर ’अलविदा, जा रहा हूं… अब नहीं लौटूंगा’ कहा था और कॉल काट दी थी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तरुण दास (19) के रूप में हुई है, जो शहर में पदस्थ एक महिला आरक्षक का बेटा था। मंगलवार रात तरुण ने अपनी मां को फोन कर कहीं जाने और वापस न लौटने की बात कही। घबराई मां ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान पुलिस को इंद्रावती नदी में एक युवक के छलांग लगाने की सूचना भी मिली।


मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से युवक का चप्पल और मोबाइल फोन बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी नदी में कूदने की पुष्टि की। रात अधिक होने और अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आई, फिर भी देर रात तक तलाश जारी रही। बुधवार सुबह दोबारा सर्च शुरू किया गया, जिसके बाद शव नदी से बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- मोबाइल चोरी के शक में किशोर की बेरहमी से पिटाई, दो कॉन्स्टेबल निलंबित, डीसीपी ने लिया एक्शन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि तरुण की मां सीएसपी कार्यालय में पदस्थ हैं, जबकि पिता पुलिस विभाग में सैनिक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों कई वर्षों से अलग रह रहे थे। तरुण चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।