चांपा: मजदूरी ही सहारा था... 11 केवी लाइन ने पति को छीन लिया, घायल पत्नी अस्पताल में पति का नाम पुकार रही है
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना चौक के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेन रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में रोजी-मजदूरी क...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 09:05:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 09:05:40 PM (IST)
घायल महिला को उपचार के लिए लेकर पहुंचे स्वजनHighLights
- जांजगीर-चांपा जिले में बड़ा हादसा, काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत।
- गंभीर रूप से झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टर कर रहे हैं हरसंभव प्रयास।
- घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चांपा पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नईदुनिया प्रतिनिधि , जांजगीर-चांपा : थाना चौक के पास मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे दंपती 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे महुदा निवासी रामनाथ (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी लता कर्ष (45) गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार रामनाथ और उनकी पत्नी लता कर्ष रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। दोनों पिछले कुछ दिनों से थाना चौक के पास मेन रोड स्थित निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे।
मंगलवार दोपहर करीब 2:20 बजे काम के दौरान दोनों सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद रामनाथ नीचे सड़क पर गिर गए, जबकि लता भी गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। लता का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में दिनदहाड़े चोरी: एटीएम में रुपये निकाल रही थी शिक्षिका, युवक पैसे से भरा बैग ले भागा
स्वजनों और मकान मालिक के बीच समझौते की बात
रामनाथ की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान मृतक के परिजनों और निर्माणाधीन मकान के मालिक संतोष देवांगन के बीच समझौते की बात सामने आई। \
बताया जा रहा है कि परिजनों को चार लाख रुपये देने तथा घायल लता कर्ष के निजी अस्पताल में इलाज का खर्च उठाने पर सहमति बनी है। हालांकि समझौते की शर्तों और भुगतान संबंधी औपचारिकताओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच के बाद हादसे की परिस्थितियां और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।