• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

600 करोड़ फूंकने के बाद भी 'शोपीस' बनीं टंकियां, हैंडपंप के भरोसे 424 गांव, जांजगीर-चांपा में जल जीवन मिशन का बुरा हाल

देवरी, तनौद, भुई गांव, खोखरा सहित कई गांवों में टंकियों का निर्माण तो पूरा हुआ मगर पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है। वहीं कई गांव ऐसे हैं जहां टंकी का ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 05:56:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 05:56:46 PM (IST)
600 करोड़ फूंकने के बाद भी 'शोपीस' बनीं टंकियां, हैंडपंप के भरोसे 424 गांव, जांजगीर-चांपा में जल जीवन मिशन का बुरा हाल
जांजगीर-चांपा के गांवों में शो-पीस बनीं टंकियां। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. ठेकेदारों की मनमानी और अफसरों की अनदेखी
  2. जांजगीर-चांपा के गांवों में शो-पीस बनीं टंकियां
  3. आधी अधूरी पाइपलाइन-लीकेज ने बिगाड़ा खेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर-चांपा। जिले में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर गांव-गांव तक पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि कई जगहों पर पानी की टंकियां तो बन गईं, पर उनमें पानी नहीं पहुंच पा रही है। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस योजना के तहत जिले के 424 गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि लगभग 50 प्रतिशत गांवों में आज भी लोगों को नियमित जल आपूर्ति नहीं मिल रही है।

अधूरे निर्माण और 'शोपीस' बनीं पानी की टंकियां

देवरी, तनौद, भुई गांव, खोखरा सहित कई गांवों में टंकियों का निर्माण तो पूरा हुआ मगर पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है। वहीं कई गांव ऐसे हैं जहां टंकी का निर्माण भी नहीं हो सका है। जहां पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां भी लीकेज और खराब रखरखाव के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर टंकियां शोपीस बनकर रह गई हैं और ग्रामीणों को अब भी हैंडपंप या अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।


यह भी पढ़ें- 'आवा पानी झोंकी' अभियान जिसने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की बदल दी तकदीर, पीएम मोदी भी इसके हुए मुरीद

ठेकेदारों की कार्यप्रणाली और निगरानी पर सवाल

योजना में ठेकेदारों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि काम की गुणवत्ता में भारी कमी रही है, जिससे कई परियोजनाएं शुरू होने से पहले ही दम तोड़ती नजर आ रही हैं। वहीं, अधिकारियों की निगरानी भी कमजोर बताई जा रही है, जिसके चलते करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं।