• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

किरारी में 17 अगस्त को नागपंचमी मेला! 23 साल बाद दुर्लभ संयोग पर बटेगा प्रसाद, होगी कबड्डी स्पर्धा

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत किरारी (अकलतरा) में 17 अगस्त 2026 को ऐतिहासिक नागपंचमी मेला और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। सावन सोमवार और नागपं...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 09:00:10 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 09:00:10 AM (IST)
किरारी में 17 अगस्त को नागपंचमी मेला! 23 साल बाद दुर्लभ संयोग पर बटेगा प्रसाद, होगी कबड्डी स्पर्धा
गुरुवाईंन दाई मंदिर किरारी

HighLights

  1. किरारी में 17 अगस्त को भरेगा ऐतिहासिक नागपंचमी मेला।
  2. 23 साल बाद सावन सोमवार व नागपंचमी का दुर्लभ संयोग।
  3. कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को मिलेगा 10 हजार इनाम।

नईदुनिया न्यूज, अकलतरा : जनपद पंचायत अकलतरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत किरारी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध नागपंचमी पूजन मेला इस वर्ष 17 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। नागपंचमी के अवसर पर यहां नागदेवता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विशाल मेले का आयोजन होगा। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचेंगे।

ग्राम किरारी का नागपंचमी मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है। यहां नागदेवता की पूजा की पुरानी परंपरा है। इस अवसर पर गुरुवाईंन दाई परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत की ओर से खीर-पुड़ी प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। इस वर्ष नागपंचमी सोमवार को पड़ रही है। सावन मास का सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और नागदेवता को भगवान शिव के गले का हार माना जाता है।


ऐसे में सोमवार और नागपंचमी का संयोग श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। आयोजकों के अनुसार इससे पहले वर्ष 2003 में ऐसा संयोग बना था। आयोजन में खेल समिति के अध्यक्ष सिजय जगत, रेफरी सागर श्याम, मंदिर पुजारी डोमर सिदार, नन्हू सिदार, घनश्याम प्रसाद लटा, रजत दीवान सहित समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

विजेता टीम को मिलेगा 10 हजार रुपये और शील्ड

नागपंचमी मेले के अवसर पर गुरुवाईंन दाई खेल समिति की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होगी। आयोजकों ने बताया कि जो भी टीमें अपने प्रतिभागियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगी, उन्हें खेलने का पहला अवसर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10 हजार रुपये एवं शील्ड, द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को सात हजार रुपये एवं शील्ड, तृतीय स्थान प्राप्त टीम को पांच हजार रुपये एवं शील्ड तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये एवं शील्ड प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सर्पदंश मुआवजा घोटाला: जांच के डर से बिलासपुर तहसील में कर्मचारियों का अकाल, अब पटवारी संभालेंगे रिकॉर्ड रूम का प्रभार

कार्यक्रम ये होंगे अतिथि

कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि छग खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह होंगे। अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह मुख्य अभ्यागत तथा जनपद पंचायत अकलतरा की अध्यक्ष शकुंतला देवी अघरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, दिनेश सिंह, जयप्रकाशधार दीवान, भागवत सिदार, महेश्वर कश्यप, त्रिवेणी गणेश चौहान, सरपंच अशोक कुमार कश्यप और उपसरपंच पूर्णिमा धनेश कुमार गोंड सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।