
नईदुनिया न्यूज, जांजगीर : धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देने घर से निकले ग्राम दर्री के तीन ग्रामीणों की डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक के बीच आमने-सामने भिड़ंत होने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के निवासी थे और सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। एक साथ तीन मौतों से गांव में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और जेईई मेन की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्र परेशान
एक ही गांव के तीन लोगों की एक साथ मौत से ग्राम दर्री में मातम पसरा हुआ है। भजन-कीर्तन के लिए निकले तीनों ग्रामीणों की हादसे में मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बस चालक फरार है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा, वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर महिला से 6.89 लाख की ठगी