
नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर-चांपा। नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में बुधवार को एक पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के भीतर मिले है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक रमेश कुमार पटेल का करीब एक सप्ताह पहले पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह पत्नी को वापस लाने गया था, लेकिन उसके आने से इंकार करने पर वह अकेले घर लौट आया। बुधवार सुबह उसके पिता को सूचना मिली कि रमेश और उसके दोनों बच्चे घर में मृत पड़े हैं।
यह भी पढ़ें- राजनांदगांव में छेड़छाड़ मामले में जेल बंद आरोपी पर युवती ने लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी योगिताबाली खापर्डे स्वयं मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कीटनाशक सेवन की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच जारी है।