• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

मां ने ही 1.80 लाख में बेच दिया था अपना 3 माह का मासूम, पश्चिम बंगाल से पुलिस ने किया बरामद

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक अत्यंत अमानवीय मामला सामने आया है, जहां एक मां ने पैसों के लालच में अपने तीन महीने के मासूम बच्चे को 1.80 ला...और पढ़ें

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 03:28:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 03:28:06 PM (IST)
मां ने ही 1.80 लाख में बेच दिया था अपना 3 माह का मासूम, पश्चिम बंगाल से पुलिस ने किया बरामद
तीन माह के बच्चे को पश्चिम बंगाल मे बेचे जाने के मामले मे गिरफ्तार आरोपित

HighLights

  1. जशपुर में मां ने तीन माह के बच्चे को 1.80 लाख में बेचा।
  2. पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से मासूम को सकुशल बरामद किया।
  3. कलयुगी मां समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जशपुरनगर नईदुनिया प्रतिनिधि: पैसे के लालच मे तीन माह के मासूम बच्चे माँ ने ही एक दलाल को 1.80 लाख मे बेचा था। पुलिस ने बच्चे को पश्चिम बंगाल से संरक्षित करते हुए माँ सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। एएसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि कुनकुरी थाना क्षेत्र की रहवासी प्रार्थीया ने 12 अगस्त 2026 शिकायत मे बताया था कि उनके पुत्र शंकर चौहान की मृत्यु के बाद यशोदा यादव उनके साथ रह रही थी।

यशोदा ने 18 दिसंबर 2025 को बच्चे को जन्म दिया था, जिसे कथित तौर पर मार्च 2026 में बेच दिया गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुनकुरी पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 143(4) व 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जाँच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी सुकरु आलम उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया।


पश्चिम बंगाल के मिदनापुर तक फैला था जाल

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बच्चे को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर भीमचक गाँव से शेख अलविन तक पहुंचाने की जानकारी सामने आई। बच्चे को बरामद कर सुरक्षित लाने के लिए एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने कुनकुरी पुलिस की एक टीम गठित कर, पश्चिम बंगाल रवाना किया।

लालपुर से पकड़े गए शेख अलविन ने पूछताछ में बताया कि उसने मार्च 2026 में बच्चे को 1.80 लाख में खरीदा था और अपनी बेटी को सौंप दिया था। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल से बच्चे को बरामद कर पंचनामा तैयार किया गया और उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया। बच्चे की उम्र अब करीब 9 से 10 माह बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

एएसपी पाटन वार ने बताया कि मामले मे पुलिस ने आरोपित माँ के साथ पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर भीमचक निवासी सुकरु आलम उर्फ बंगाली (43), शेख अलविन (52), निर्मला तिर्की (45) और फूलकुंवारी (50) को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- सरगुजा के उदयपुर में चहलकदमी कर रहा 26 गजराजों का दल, शाम ढलते ही घर छोड़ने को मजबूर ग्रामीण