
नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर नगर : जिला चिकित्सालय में एक माह के बच्चे का उपचार कराने आए ग्रामीण दम्पत्ति से बच्चा चोरी कर फरार हुई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिले के पंडरापाठ निवासी आरोपित महिला तारा बाई निसंतान होने से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। पुलिस के अनुसार एक बार गर्भपात हो जाने के बाद आरोपित महिला बच्चा चोरी करने के इरादे से जिला चिकित्सालय पहुंची थी
और अस्पताल के आसपास घूमती रहती थी। इसी दौरान उसका परिचय पंडरापाठ क्षेत्र से आये एक दम्पत्ति से हुआ। इस दम्पत्ति के एक माह के बच्चे को छादा रोग (बच्चो का पैर आपस में जुड़ने की बीमारी) था। आरोपित महिला ने जड़ी बूटी और झाड़ फूँक से उपचार करने का झांसा देकर दम्पत्ति को फांस लिया।
आरोपित महिला ने दम्पत्ति और बच्चे को लेकर बस स्टैंड आ गई और यहाँ एक होटल में भोजन करने के बहाने भेज कर, स्वयं बच्चे को लेकर भाग गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जाँच के लिए एसआईटी का गठन किया था।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर: झूठ की बुनियाद पर विवाह मंजूर नहीं, दुल्हन ने सिंदूरदान करते दूल्हे की पकड़ी कलाई, बैरंग लौटी बरात
जाँच के दौरान पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को संरक्षित करते हुए अभिभावक को सौंप दिया है। वही आरोपित महिला के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137 (2),140 (3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।