• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

छत्तीसगढ़ के इस जिले में रविवार को खुले रहेंगे बैंक, हड़ताल के बीच के सामान्य दिनों की तरह होगा काम

Bank Strike: सोमवार से शुरू हो रही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल से पहले रविवार को जिले के 23 बैंकों में सामान्य दिनों की तरह ही का...और पढ़ें

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 06:37:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 06:37:56 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के इस जिले में रविवार को खुले रहेंगे बैंक, हड़ताल के बीच के सामान्य दिनों की तरह होगा काम
शहर के बीएस मार्केट में स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बैंक बंद होने से बचाने के लिए प्रबंधन का बड़ा फैसला
  2. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का बड़ा आह्वान
  3. 97 शाखाएं रविवार को निपटाएंगी ग्राहकों का लेनदेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर। सोमवार से शुरू हो रही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल से पहले रविवार को जिले के 23 बैंकों में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज होगा। सोमवार से होने वाली हड़ताल को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक समीर कुमार ने बताया कि रविवार को बैंक में सामान्य दिनों की तरह कार्य होगा।

जिले के 23 बैंकों के 97 ब्रांचों में अधिकारी व कर्मचारी ग्राहकों के लिए लेन-देन का काम निपटाएंगे। उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधन ने सोमवार से सार्वजनिक बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए यह व्यवस्था की है।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान

उल्लेखनीय है कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सोमवार 28 सितंबर से बुधवार 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान देश भर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे।


हड़ताल से पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में रविवार को अवकाश होने से बैंकों में पांच दिन तक ताला लटकने की स्थिति बन गई थी। इससे बैंकों से होने वाले लेन-देन प्रभावित होने के साथ ही ग्राहकों को असुविधा होने की स्थिति बन गई थी। इससे राहत देने के लिए रविवार को बैंकों में कामकाज संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- गोद ली बेटी और भतीजे के बीच रिटायरमेंट लाभ का विवाद, हाई कोर्ट ने आदेश पर लगाई रोक, 30 नवंबर को अगली सुनवाई

एटीएम और यूपीआई से लेन-देन रहेगा जारी

एसबीआई के शाखा प्रबंधक समीर कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान सार्वजनिक बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इस दौरान लोग एटीएम और यूपीआई के माध्यम से अपने जरूरी लेन-देन जारी रख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी 23 बैंकों के एटीएम में कैश की उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। कैश आपूर्ति करने वाली कंपनी को तीन दिन के दौरान कैश आपूर्ति करने के साथ ही बैंकों के प्रबंधकों के साथ भी चर्चा की गई है।