• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

समान नागरिक संहिता पर जशपुर में बड़ा विमर्श: ढुकू प्रथा, लीव इन और बहु विवाह से महिलाओं को संरक्षण देने पर सहमति

छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में जिला पंचायत सभागार में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक उच्च स्तरीय समूह चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक में यूसीसी समिति के ...और पढ़ें

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 08:59:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 09:07:05 PM (IST)
समान नागरिक संहिता पर जशपुर में बड़ा विमर्श: ढुकू प्रथा, लीव इन और बहु विवाह से महिलाओं को संरक्षण देने पर सहमति
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. जशपुर में यूसीसी पर सामाजिक संगठनों की महाबैठक।
  2. आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और कुप्रथाओं पर रोक की उठी मांग।
  3. समान नागरिक संहिता की उच्च स्तरीय समिति के सामने चर्चा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगरः समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की समिति ने शुक्रवार को जिले की जनता व विभिन्न सामाजिक संगठनों से चर्चा। इस चर्चा में जहां महिलाओं को ढुकू प्रथा,लीव इन रिलेशपन और बहु विवाह से होने वाली समस्याओं से संरक्षित करने पर सामाजिक संगठनों के साथ जिले के प्रबुद्वजनों ने भी सहमति जताई।

वहीं, विवाह,तलाक और उत्तराधिकार जैसे मामलों में आदिवासी संगठनों ने उनकी परम्परा और रूढ़ियों को संरक्षित करने की मांग उठाई। वहीं कुछ आदिवासी संगठनों ने आदिवासियों को यूसीसी से अलग रखने का सुझाव भी दिया। समिति की बैठक का आयोजन जिला पंचायत के सभागार में किया गया था।


बैठका का शुभारंभ सरगुजा संभाग के आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने स्वागत भाषण से किया। इसके बाद उच्च स्तरीय समिति के सचिव और रायपुर संभाग के कमीश्नर श्याम धावड़े ने सदस्यों का परिचय कराया। आदिवासी महासभा की ओर अभिनंदन खलखों ने यूसीसी लागू करने के दौरान आदिवासियों की विशिष्ट परम्परा व रूढ़ियों को संरक्षित करना आवश्यक है।

उन्होनें कहा कि संविधान के 44 वें अनुच्छेद में वर्णित नीति निदेशक तत्वों में समान नागरिक संहिता का उल्लेख किया गया है। यह नागरिकों को दिया गया अधिकार नहीं है। इसे चरणबद्व तरीके से लागू किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जशपुर के 10 साल के ऋतिक को नई जिंदगी: बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए CM साय ने दिए 18 लाख, बेंगलुरु में होगा इलाज

पत्थलगांव ब्लाक के किलकिला से आए किशोर यादव ने कहा कि अंर्तजातिय विवाह और लीव इन रिलेशनशीप का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए विवाह का पंजियन की सख्त व्यवस्था करना आवश्यक है। उन्होनें लीव इन रिलेशनपशीप के मामले में युवक व युवतियों के माता-पिता को आवश्यक रूप से सूचना देने का प्रविधान करने का सुझाव दिया,जिससे किसी असमान्य स्थिति में संपर्क बना रह सके।

अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश साय ने यूसीसी का समर्थन करते हुए समान कानून को आवश्यक बताया। उन्होनें कहा कि ढुकु प्रथा,लीव इन रिलेशन की समस्या से निबटने के लिए विवाह का पंजिकरण आवश्यक है। कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि समाज में बेटियों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए यूसीसी आवश्यक है।

जिला अधिवक्ता संघ के सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने यूसीसी का समर्थन करते हुए कहा कि विवाह,तलाक और संपत्ति का अधिकार जैसे मामलों में अलग-अलग कानून होने से न्यायालय के समक्ष कानूनी पेचिदिगियां उत्पन्न होती है। इससे पीड़ित पक्ष को सही समय में न्याय मिलने में विलंब भी हो सकता है। इन समस्या का एक ही समाधान समान नागरिक संहिता है।

जनपद पंचायत जशपुर के पूर्व अध्यक्ष शशि भगत ने यूसीसी की मंशा अच्छी है। लेकिन रूढ़ियों और परम्पराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होनें कहा कि विवाह की पंजियन की व्यवस्था करना आवश्यक है। विमर्श के दौरान मुरारी लाल अग्रवाल,डा अभय बैरागी,उदित मिंज सहित अन्य लोगों ने भी समिति के समक्ष अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किये।

बैठक में यूसीसी समिति के सदस्य एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एमके राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. ज्योति रानी सिंह, उच्च स्तरीय समिति के सचिव एवं आयुक्त रायपुर संभाग श्याम लाल धावड़े तथा सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा, उपस्थित रहे।

एक परिवार में दो कानून उचित नहीं

जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने समिति के समक्ष अपने विचार और सुझाव रखते हुए कहा कि एक परिवार में दो कानून किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होनें कहा कि जो आदिवासियों की परम्परा और रूढ़ियों को छोड़ चुके हैं उन्हें आदिवासी नहीं माना जा सकता। लीव इन रिलेशन और बहु विवाह जैसे बढते हुए मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होनें कहा कि यूसीसी में विवाह पंजियन,तलाक और संपत्ति पर अधिकार को लेकर स्पष्ट कानून बना कर ही,इन समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है।

वर्जन

‘‘जिला पंचायत के सभागार में आयोजित समूह चर्चा में विभिन्न सामाजिक संगठन व प्रबुद्व जनों ने यूसीसी पर अपने विचार और सुझाव रखे हैं। इसे समिति द्वारा सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।’’

मोहन पवार,सदस्य,यूसीसी उच्च स्तरीय समिति।