• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

नाबालिग बेटे के हाथ में थमाई बाइक, हाईवा के साथ हुई आमने-सामने की टक्कर में सवार माता-पिता समेत तीनों की मौत

नाबालिग बेटे के हाथ में बाइक देना एक परिवार को लिए बड़ी भूल साबित हुई। हाईवा के साथ हुई आमने-सामने की भीड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 12:17:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 12:22:28 PM (IST)
नाबालिग बेटे के हाथ में थमाई बाइक, हाईवा के साथ हुई आमने-सामने की टक्कर में सवार माता-पिता समेत तीनों की मौत

HighLights

  1. तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई
  2. हाईवा ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया
  3. कछोर के पास दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

नईदुनिया, प्रतिनिधि, जशपुरनगर। नाबालिग बेटे के हाथ में बाइक देना एक परिवार को लिए बड़ी भूल साबित हुई। हाईवा के साथ हुई आमने-सामने की भीड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के बगीचा थाना क्षेत्र मैनी मोड़ की है।

वहीं पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार में दो बाइक में हुई सीधी भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई और दो घायल हुए है।

तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि मैनी निवासी नईहर साय (45), उसकी पत्नी शांति (40) और बेटा बिशनंद बाइक से अपने नीजि काम से बगीचा गए हुए थे। रविवार की रात को तीनों बाइक से वापस अपने गांव की ओर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बाइक नईहर साय का नाबालिग बेटा बिशनंद (17 वर्ष) चला रहा था।


मैनी मोड़ के पास अंबिकापुर की ओर जा रहे अज्ञात हाईवा से बाइक की आमने सामने भिड़त हो गई। दुर्घटना में तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

हाईवा ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया

घटना के बाद अज्ञात हाईवा ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बगीचा पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी पाटनवार ने बताया कि फरार हुए हाईवा ड्राइवर की पतासाजी में बगीचा पुलिस की टीम जुटी हुई है।

कछोर के पास दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

वहीं दूसरा हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार के पास रविवार की शाम साढ़े छह बजे हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक शिवनंदन नाग पिता बैगा राम नाग उम्र 18 वर्ष निवासी काडरों जो अपने भांजे के घर त्रिसोथ आया हुआ था।

रविवार की रात लगभग साढ़े छह बजे वह अपने एक रिश्तेदार की बाइक लेकर अपने दोस्त के साथ लुड़ेग की ओर जा रहा था। इसी दौरान कछार के पास सामने से आ रही प्लेटिना बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर 108 और 112 की टीम मौके पर पहुंची।

यहां दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवारों को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बाइक चालक शिवनदंन को मृत घोषित कर दिया है। वहीं तीन घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, 75 मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर तोड़े