• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और आस्था का संगम है छठ : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

By Abhishek RaiEdited By: Pragya Prasad
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:40:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:40:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और आस्था का संगम है छठ : मुख्यमंत्री साय
जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री साय ने पत्नी के साथ कुनकुरी के छठ घाट पर दिया उगते सूर्य को अर्घ्य
  2. प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
  3. सीएम ने छठ व्रतियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को दी महापर्व की शुभकामनाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं समेत प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और आस्था का संगम है। उन्होंने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सीएम साय ने भगवान सूर्य और छठी मैया से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली और राज्य की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर के खरसिया चौक के गड्ढे पर डांस कर बैले डांसर सिद्धार्थ यादव ने दिखाई बदहाली, वीडियो ने खींचा सीएम का ध्यान

संयम, तप और समर्पण की भावना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : सीएम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पर्व हमें जीवन के आधार सूर्य, जल और प्रकृति के प्रति श्रद्धा एवं आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। छठ पूजा में निहित पवित्रता, अनुशासन, संयम, तप और समर्पण की भावना भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं को प्रतिबिंबित करती है। कुनकुरी सहित पूरे जशपुर अंचल में छठ महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यहां यह पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। छठ महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध परंपराएं ही समाज को एकजुट रखने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं।


यह भी पढ़ें- बिलासपुर में अरपा तट पर सजेगा आस्था का महासंगम: 13 नवंबर से छठ महापर्व, उमड़ेंगे 50 हजार श्रद्धालु

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।