• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

जशपुर के गढ़ाटोली में शराब के नशे में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर के गढ़ाटोली में शराब के नशे में बीकॉम छात्र ने खाना न देने पर मां को अधजले डंडे से पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 06:59:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 06:59:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जशपुर के गढ़ाटोली में शराब के नशे में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

HighLights

  1. शराब के नशे में बेटे ने मां की हत्या की।
  2. अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।
  3. आरोपित बीकॉम छात्र गिरफ्तार, जेल भेजा गया।

नईदुनिया न्यूज,जशपुरनगर : जशपुर के गढ़ाटोली में शराब के नशे में बेटे ने अधजले लकड़ी के डंडे से मारपीट कर अपनी मां की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी रोशन मिंज उर्फ जिंदल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, मृतका के पति सुरेन्द्र मिंज (50) ने 8 नवंबर 2026 को सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर की शाम वह डोडकाचैरा में एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान की रखवाली करने गए थे। घर में उनकी पत्नी वेनेदिक्ता कुजूर और बच्चे मौजूद थे।

अगले दिन सुबह करीब 7 बजे एक परिचित ने उन्हें बताया कि उनके बड़े बेटे रोशन ने मां को अधजले लकड़ी के डंडे से पीटकर घायल कर दिया है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल में वेनेदिक्ता ने पति को बताया कि रोशन रात करीब 11 से 12 बजे के बीच शराब के नशे में घर आया और खाना मांगा। खाना निकालकर खाने की बात कहने पर वह गुस्सा हो गया। उसने गाली-गलौज करते हुए चूल्हे के पास पड़े अधजले डंडे से मां के हाथ, पैर और पीठ पर कई वार किए।


यह भी पढ़ें- जशपुर में शिक्षक ने टांगी डंडे से हमला कर पत्नी की हत्या की, दूसरी पत्नी के साथ लीव-इन में रहता था

बीच-बचाव करने आई बहन को भी उसने डंडे से 2-4 वार किए। इसके बाद छोटे भाई को खाना न बचाने की बात पर धमकाया और जुरगुम की ओर भाग गया। बच्चों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पति बेटी की दवाई लेने घर गए थे। लौटने पर उन्हें पता चला कि वेनेदिक्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई है।पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शासकीय नवीन महाविद्यालय मनोरा में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है और मनोरा के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में रहता है। वह 2-3 नवंबर को गढ़ाटोली स्थित घर आया था। उसने यह भी बताया कि दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौटने पर खाना नहीं मिलने की बात को लेकर मां से विवाद हुआ और उसने डंडे से हमला किया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त अधजला डंडा जब्त किया। घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य संकलन करने के साथ मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर रोशन मिंज (22), पिता सुरेन्द्र मिंज, निवासी गढ़ाटोली को गिरफ्तार किया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।