• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

जशपुर में शिक्षक ने टांगी डंडे से हमला कर पत्नी की हत्या की, दूसरी पत्नी के साथ लिव-इन में रहता था

जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र में शिक्षक ने पुरानी रंजिश और चरित्र संदेह पर पत्नी की टांगी-डंडे से हत्या कर दी, बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 06:39:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 06:39:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जशपुर में शिक्षक ने टांगी डंडे से हमला कर पत्नी की हत्या की, दूसरी पत्नी के साथ लिव-इन में रहता था
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. शिक्षक ने टांगी-डंडे से पत्नी की हत्या की।
  2. दूसरी पत्नी के साथ लीव-इन में रहता था आरोपित।
  3. बेटे की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज।

नईदुनिया न्यूज, जशपुरनगर: बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुर निवासी रोशन कुमार (20), पिता कोलो राम (43), ने आठ नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके पिता ग्राम लरंगा में प्रभारी छात्रावास अधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने एक अन्य महिला को पत्नी बनाकर रखा और उसके बाद से पंडरा पाठ क्षेत्र में रहने लगे।

रोशन अपने भाई और मां इन्द्रमुनी के साथ ग्राम रंगपुर में रहता था। पिता जब भी रनपुर आते, मां के चरित्र पर संदेह जताकर उनसे विवाद और मारपीट करते थे।

रिपोर्ट के अनुसार, सात नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे कोलो राम रनपुर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर घर में घुस गए। वह इन्द्रमुनी के कमरे में जाकर चरित्र पर संदेह जताते हुए गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर में रखी टांगी के पासा से उनकी पीठ पर दो बार वार किया। फिर उन्हें घर से बाहर खींचकर गांव में पड़ोसियों के घर के सामने डंडे से पीटा और गाली-गलौज की।


यह भी पढ़ें- कोरबा के ओमपुर चर्च में मतांतरण के आरोप पर बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ता प्रार्थना सभा में घुसे

रोशन और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया। इसके बाद कोलो राम पंडरा पाठ लौट गए। मारपीट में इन्द्रमुनी की पीठ और हाथ में चोटें आई थीं। रोशन और उसका छोटा भाई उन्हें रंगपुर स्थित घर ले गए और सुला दिया। कुछ देर बाद कोलो राम बोलेरो से पत्नी को उपचार के लिए ले जाने की बात कहकर रात में उन्हें साथ ले गए। रात करीब चार बजे वह रनपुर स्थित घर लौटे। ]

आठ नवंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे रोशन ने घर के पास खड़ी बोलेरो का दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी मां बीच वाली सीट पर मृत पड़ी थीं। कोलो राम वहां मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट पर बगीचा पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कोलो राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त टांगी, डंडा और बोलेरो वाहन भी जब्त किए गए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।