• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

जशपुर: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी शामिल, 10,336 ने किया था पंजीयन

जशपुर में अंतरिक्ष संगवारी के तहत बुधवार को एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव परीक्षा आयोजित हुई। 10,336 पंजीयन में से 9,533 छात्रों ने 192 केंद्रों पर पर...और पढ़ें

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 07:39:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 07:39:58 PM (IST)
जशपुर: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी शामिल, 10,336 ने किया था पंजीयन
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग परीक्षा में 9,533 छात्र शामिल।
  2. शुभांशु शुक्ला के NGO से चल रहा कार्यक्रम।
  3. 50 छात्र करेंगे बेंगलुरु ISRO का भ्रमण।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगरः अंतरिक्ष विज्ञान में छात्रों की रूचि बढ़ाने के लिए जिले में चल रहे नवाचार अंतरिक्ष संगवारी के अंर्तगत बुधवार को एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए जिले में 10,336 परीक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था। 192 परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 9,533 छात्रों ने परीक्षा दी।

जिला शिक्षाधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होनें बताया कि एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव का कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के एनजीओ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें जिला प्रतिभा खोज,मिनी प्रोजेक्ट,साक्षात्कार और अंतरिक्ष विज्ञान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है।


परीक्षा में शामिल छात्रों में से 200 छात्रों का चयन मिनी प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा। मिनी प्रोजेक्ट से चयनित 100 छात्र रायपुर के अंतरिक्ष केंद्र में प्रशिक्षण के लिए पहुंचेगें। यहां से 50 छात्रों को बंगलुरू के इसरों केंद्र का भ्रमण और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात का अवसर मिलेगा। इस परीक्षा को लेकर जिले के विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें- जशपुर: समाज में वापसी के नाम पर मांगे 2 लाख, बंजारा समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

फरवरी में जशपुर पहुंचे थे शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष संगवारी इंडिया इन स्पेस के अंर्तगत शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 4 फरवरी को जशपुर पहुंचे थे। यहां उन्होनें जिले भर से जुटे विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव को साझा किया था। इस दौरान उन्होनें विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए,उनके सवालों का जवाब भी दिया था।

अंतरिक्ष यात्रा और अंतरिक्ष के लेकर जिले के छात्रों के उत्साह और जिज्ञासा से प्रभावित हो कर शुभांशु शुक्ला के एनजीओ ने जशपुर जिले में अंतरिक्ष संगवारी के अंर्तगत एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव कार्यक्रम,जिला प्रशासन के साथ मिल कर शुरू किया है।

वर्जन

अंतरिक्ष संगवारी के तहत एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव परीक्षा का बुधवार को शांतिपूर्वक आयोजन किया गया। इनमें से 200 बच्चों का चयन किया जाएगा। जो मिनी प्रोजेक्ट में शामिल होगें।

नरेंद्र सिन्हा,जिला शिक्षाधिकारी,जशपुर।