• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

जशपुर पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद में बड़ी कार्रवाई, जंगल के रास्ते ले जाए जा रहे 13 गोवंश मुक्त कराए

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत ऊपर कछार क्षेत्र में 13 गोवंशों को तस्करों से मुक्त कराया, दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा, एक फरार की तलाश जारी है।

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 07:14:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 07:14:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जशपुर पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद में बड़ी कार्रवाई, जंगल के रास्ते ले जाए जा रहे 13 गोवंश मुक्त कराए
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. जंगल के रास्ते 13 गोवंश तस्करी का प्रयास।
  2. पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार।
  3. मुक्त गोवंशों को गौशाला में भेजा गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुरनगरः गोवंश तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का आपरेशन शंखनाद जारी है। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चौकी ऊपर कछार क्षेत्र में 13 गोवंशों को मुक्त कराया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एक अन्य तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार 6 को सुबह करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धवई टोली, सिंगी बहार के तीन व्यक्ति गोवंशों को पैदल हांककर ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस ने ऊपर कछार चौक के पास घेराबंदी की। पुलिस ने तीन लोगों को गोवंशों को मारते-पीटते हुए तेजी से ले जाते देखा।


पुलिस को देखकर वे भागने लगे। पीछा कर दो को हिरासत में लिया गया, जबकि तीसरा फरार हो गया। पकड़े गए लोगों की पहचान धनेश्वर यादव (40) और रविन्द्र राम (38) दोनों निवासी ग्राम धवई टोली, सिंगीबहार, चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने गोवंशों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें- ओडिशा झारखंड सीमा पर धान तस्करी रोकने तीसरी आंख का पहरा, 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य खरीदी

पुलिस ने सभी 13 गोवंशों को बरामद कर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद उन्हें गौशाला भेज दिया गया। पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध चौकी ऊपर कछार में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। उनकी निशानदेही पर फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, चौकी प्रभारी ऊपर कछार प्रशिक्षु उप निरीक्षक देविका मंडावी, चौकी प्रभारी करडेगा प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा और सुधीरचंद्र तिग्गा, आरक्षक शिव कुमार महतो और सोनू सिंह तथा नगर सैनिक मुकेश की भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डा. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस गोवंश तस्करी पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि ऊपर कछार क्षेत्र से 13 गोवंश मुक्त कराकर दो तस्करों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आपरेशन शंखनाद जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 0-0

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।