जशपुर: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, शिक्षक हेमंत बेदी गिरफ्तार, विहिप ने की थी शिकायत
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के आरोप में शिक्षक हेमंत बेदी को गिरफ्तार कर जेल भे...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 07:15:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 07:15:31 PM (IST)
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार हेमंत बेदी। पुलिस।HighLights
- फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए शिक्षक गिरफ्तार।
- विहिप की शिकायत पर कुनकुरी पुलिस ने की कार्रवाई।
- बीएनएस धारा 199, 299 के तहत मामला दर्ज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर: हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कुनकुरी पुलिस ने शिक्षक हेमंत बेदी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा के अनुसार, करनैल सिंह ने 15 अक्टूबर को कुनकुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत बेदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की, जिससे हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
शिकायत में कहा गया कि इससे हिंदुओं में नाराजगी है और धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। फेसबुक पोस्ट को लेकर विहिप ने भी शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद कुनकुरी पुलिस ने हेमंत बेदी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 199 और 299 के तहत मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें- जशपुर: समाज में वापसी के नाम पर मांगे 2 लाख, बंजारा समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार
थाना प्रभारी चंद्रा ने बताया कि पुलिस टीम आरोपित को गिरफ्तार करने कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतराटोली के आश्रित ग्राम बिहावल पहुंची। पुलिस को देखकर हेमंत ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हेमंत बेदी ने विवादित पोस्ट करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से मोबाइल फोन भी जब्त किया है।