Ram Mandir: पोस्टमार्टम करने वाली संतोषी दुर्गा को रामलला का निमंत्रण, 1200 से ज्यादा शवों के पोस्टमार्टम में कर चुकी है सहयोग
Ram Mandir Pran Pratishtha: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की संतोषी दुर्गा (Santoshi Durga) को भी अयोध्या से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल ...और पढ़ें
By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 10 Jan 2024 02:29:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jan 2024 01:24:28 PM (IST)
HighLights
- कांकेर के संतोषी दुर्गा जिला अस्पताल में करती हैं पोस्टमार्टम
- संतोषी 2018 से अब तक 600 लोगों का कर चुकी है पोस्टमार्टम
- निमंत्रण मिलने पर संतोषी बोली- न्योता मिलना एक सपने का सच होने जैसा
कांकेर/अंतागढ़। Ramlala Invitation to Santoshi Durga: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है, ऐसे वहां तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर के प्रतिष्ठित लोगों को न्योता दिया जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की संतोषी दुर्गा को भी अयोध्या से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। संतोषी दुर्गा के लिए अयोध्या से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिलना एक सपने का सच होने जैसा है।
कांकेर जिले के ब्लाक नरहरपुर में रहने वाली संतोषी दुर्गा के जीवन की कहानी भी किसी हिंदी फिल्म की कहानी जैसी ही है। संतोषी के पिता रतन सिंह सिंदूर जो अब इस दुनिया में नहीं है वो कभी नरहरपुर सामुदायिक केंद्र में पोस्टमार्टम का काम किया करते थे, लेकिन हमेशा उनके द्वारा शराब पीना परिवार की आर्थिक हालत और उनकी सेहत पर असर डाल रहा था।
इस वजह से शुरू किया पोस्टमार्टम
संतोषी ने उन्हें कई बार शराब का सेवन नहीं करने की बात कही, लेकिन संतोषी के पिता का यही जवाब होता की पोस्टमार्टम जैसे कार्य को बिना शराब पिए नहीं किया जा सकता। ऐसे में संतोषी ने अपने पिता के सामने शर्त रखी की वो बिना शराब पिए पोस्टमार्टम करके दिखाएगी। वर्ष 2004 का वो समय है, संतोषी तब से आज तक करीब 1200 लोगों का पोस्टमार्टम में सहयोग कर चुकी है।
संतोषी ने बताया कि अयोध्या के लिए पहले निमंत्रण के लिए रायपुर से फोन फिर उन्हे पोस्ट के जरिए निमंत्रण कार्ड भी मिला। संतोषी बेहद खुश है, पर उन्हें इस बात का दर्द भी है कि उनके पिता सालों से पोस्टमार्टम जैसे कार्य जो हर किसी के लिए संभव नहीं है वो किया। अब वो इस कार्य को कर रही है।
बावजूद इसके उन्हे शासन द्वारा नियमित नहीं किया गया। संतोषी ने बताया कि वो दैनिक वेतन के आधार पर कलेक्टर दर से स्वीपर का कार्य करती है और अयोध्या में जाकर पूरे नरहरपुर की खुशहाली के साथ अपने नियमितीकरण की अर्जी प्रभु श्रीराम के सामने लगाएंगी।