• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानलेवा स्पीड... कांकेर में निर्माणाधीन पुलिया से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गए चार युवक

कांकेर जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन पुलिया से टकरायी और उसमें आग लग गई...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 11:17:39 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Jul 2025 11:21:57 AM (IST)
जानलेवा स्पीड... कांकेर में निर्माणाधीन पुलिया से टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गए चार युवक
चार युवकों की जिंदा जलकर मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, कांकेर: जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 1:15 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (CG04 PJ 7460) आतुरगांव स्थित निर्माणाधीन पुल के पास पुराने पुल की कांक्रीट दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में जोरदार स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कार धू-धू कर जलने लगी।

कार में सवार छह युवकों में से दो किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन बाकी चार युवक आग की चपेट में आकर कार में ही जिंदा जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।


नदी किनारे हुई घटना में आग बुझाने के लिए पानी और फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। आग बुझने के बाद जो दृश्य सामने आया, वह बेहद हृदयविदारक था। कार पूरी तरह जल चुकी थी और चारों युवकों के शव बुरी तरह झुलस चुके थे।

घायलों को जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचित कर दिया है और उनके आने के बाद थाना कांकेर में मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है

  • युवराज सोरी (24 वर्ष), निवासी बाड़ाटोला, चौकी हल्बा, जिला कांकेर
  • हेमंत शोरी (20 वर्ष), निवासी सिंघनपुर, थाना केशकाल
  • सूरज उइके (19 वर्ष), निवासी डुंडेरापाल, थाना केशकाल
  • दीपक मरावी (19 वर्ष), निवासी डुंडेरापाल, थाना केशकाल, जिला कोंडागांव

घायलों के नाम

  • प्रीतम नेताम (21 वर्ष), पिता, किशन नेताम
  • पृथ्वीराज सलाम (19 वर्ष), पिता, मेघराज सलाम

यह भी पढ़ें: सड़क को बनाया शूटिंग स्पॉट...कानून को ठेंगा दिखा रईसजादे हाईवे पर बना रहे रील, प्रशासन खामोश

पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और निर्माणाधीन पुल का अधूरा सुरक्षा इंतजाम बताया जा रहा है। पुलिस अब घटनास्थल की तकनीकी जांच कर रही है, साथ ही हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए घायलों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।