• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

कांकेर पुलिस ने 300 CCTV खंगाल मथुरा से दबोचा अंतरराज्यीय तस्कर, ढाई करोड़ का गांजा जब्त

कांकेर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय तस्कर को मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 447 किलो गांजा और करीब ढाई करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 02:13:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 02:13:03 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कांकेर पुलिस ने 300 CCTV खंगाल मथुरा से दबोचा अंतरराज्यीय तस्कर, ढाई करोड़ का गांजा जब्त
कांकेर पुलिस ने 300 CCTV खंगाल मथुरा से दबोचा अंतरराज्यीय तस्कर। (नईदुनिया)

HighLights

  1. कांकेर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को मथुरा से पकड़ा।
  2. आरोपी के पास से 447.720 किलो गांजा बरामद हुआ।
  3. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2.23 करोड़ रुपये है।

नईदुनिया न्यूज, कांकेर : ओडिशा, महाराष्ट्र और हरियाणा की अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देने वाले अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को कांकेर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 447.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत दो करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल कार, छह फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल सहित कुल दो करोड़ 48 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

घेराबंदी तोड़कर फरार, जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से मिला गांजा

पुलिस को चार नवंबर को सूचना मिली थी कि फार्च्यूनर कार से जगदलपुर से कांकेर की ओर गांजा ले जाया जा रहा है। गढ़पिछवाड़ी चौक बायपास रोड पर नाकेबंदी के दौरान चालक घेराबंदी तोड़कर फरार हो गया। तलाश के दौरान ग्राम सिंगारभाट राइस मिलपारा में शिव मंदिर के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 90 पैकेट गांजा मिला। इसका कुल वजन 447.720 किलोग्राम था।


यह भी पढ़ें- रायपुर में जमीन का सौदा कर ठगे 35 लाख, पति ने लापता होने का नाटक कर पत्नी को कर दी दान

300 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले

पुलिस और साइबर सेल ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांचे। फोन बंद कर लोकेशन बदल रहे आरोपित सुखपाल उर्फ सुक्खा (30), निवासी फतेहाबाद, हरियाणा को 48 घंटे की तलाश के बाद मथुरा से पकड़ा गया। उसने ओडिशा से गांजा खरीदकर हरियाणा और आसपास के राज्यों में ऊंचे दाम पर बेचने की योजना स्वीकार की। सात नवंबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।