• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में जमीन का सौदा कर ठगे 35 लाख, पति ने लापता होने का नाटक कर पत्नी को कर दी दान

रायपुर में जमीन का सौदा कर खरीदार से 35 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पति ने लापता होने का नाटक किया और अपनी पत्नी को जमीन दान कर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 01:11:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 01:11:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में जमीन का सौदा कर ठगे 35 लाख, पति ने लापता होने का नाटक कर पत्नी को कर दी दान
रायपुर में जमीन का सौदा कर ठगे 35 लाख। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर में जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी।
  2. खरीदार को बहाने बनाकर लगातार पैसे वसूलता रहा आरोपी।
  3. रजिस्ट्री से बचने आरोपी पति ने रचा लापता होने का नाटक।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। जमीन का सौदा किया, खरीदार से 35 लाख रुपये से अधिक वसूल लिए और जब रजिस्ट्री की बारी आई तो खुद ही लापता हो गया। पीछे से पत्नी ने थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। खरीदार को भरोसा दिलाया जाता रहा कि पति के लौटते ही जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाएगी।

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक दस्तावेज तैयार कर लिया गया। जिस जमीन के लिए उसने लाखों रुपये दिए थे, वही जमीन पति ने पत्नी के नाम दान विलेख के जरिये हस्तांतरित कर दी। मंदिर हसौद पुलिस ने पति करण मन्नाडे और पत्नी रूखमणी मन्नाडे के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है।


कोटवार के जरिये हुआ था जमीन का सौदा

न्यू राजेंद्र नगर निवासी रजनीकांत सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्राम मुनरेठी के कोटवार रोहित रविदास के माध्यम से उनकी पहचान जमीन मालिक करण मन्नाडे से हुई थी। करण अपनी कृषि भूमि का कुछ हिस्सा बेचना चाहता था। जमीन देखने के बाद 790 रुपये वर्गफुट की दर से सौदा तय हुआ। 14 अक्टूबर 2024 को करीब 6,780 वर्गफुट जमीन का विक्रय अनुबंध किया गया। रजिस्ट्री के लिए तीन से चार महीने का समय निर्धारित हुआ था।

कभी कागज तो कभी नाप के नाम पर वसूली

शिकायतकर्ता के मुताबिक जमीन की रजिस्ट्री कराने के बजाय करण अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगता रहा। कभी जमीन के दस्तावेज बनवाने तो कभी नाप कराने और अन्य जरूरतों का हवाला दिया गया। खरीदार का दावा है कि उसने 11 जून 2025 तक कुल 35 लाख 1240 रुपये दे दिए। इसके बाद भी रजिस्ट्री नहीं हुई। करण ने फोन उठाना बंद कर दिया तो खरीदार ने अधिवक्ता के माध्यम से छह अगस्त 2025 को कानूनी सूचना भेजी। सात अगस्त को समाचार पत्रों में आम सूचना भी प्रकाशित कराई, ताकि जमीन का कोई दूसरा सौदा न हो सके।

पत्नी ने कहा- पति लापता है, रजिस्ट्री का दिया भरोसा

इस बीच जब खरीदार ने जमीन के संबंध में जानकारी जुटाई तो करण की पत्नी रूखमणी ने बताया कि उसका पति बिना कुछ बताए घर से चला गया है। 14 जुलाई 2025 को उसने मंदिर हसौद थाने में पति की गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई थी। पत्नी ने कोटवार के माध्यम से भरोसा दिलाया कि पति के लौटते ही जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाएगी। लेकिन खरीदार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि इसी दौरान जमीन के मालिकाना हक में बदलाव किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- बस्तर में जवानों के बीच दीवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप मेरा परिवार

राजस्व अभिलेखों की जांच में पता चला पत्नी को दान दी भूमि

शिकायतकर्ता को बाद में राजस्व अभिलेखों से पता चला कि छह अगस्त 2025 को करण और उसकी पत्नी रूखमणी ने आपसी सहमति से इकरारनामा वाली जमीन सहित करण की अन्य जमीन भी पत्नी के नाम दान विलेख के जरिये हस्तांतरित कर दी थी। पुलिस ने करण को पांच दिसंबर 2025 को दस्तयाब किया था। खरीदार का आरोप है कि रजिस्ट्री की जिम्मेदारी से बचने और उसकी रकम हड़पने के लिए पति-पत्नी ने मिलकर गुमशुदगी और जमीन हस्तांतरण का षड्यंत्र रचा।

यह भी पढ़ें- रायपुर में दीपावली पर राशन का टोटा, मशीन खराब, शक्कर गायब और मिल रहा कीड़े लगा चावल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।