• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दु...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 29 Jan 2026 03:57:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Jan 2026 03:57:19 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 32 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, 32 यात्री घायल

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा हो गया है
  2. हादसे में 32 यात्री घायल जबकि 8 की हालत गंभीर
  3. बांध मोड़ पर बस चालक ने वाहन से खोया नियंत्रण

नईदुनिया प्रतिनिधि, कांकेर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 32 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यात्री बस बांदे से अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर से होते हुए बैलाडीला जा रही थी। इसी दौरान आमाबेड़ा के पास बांध मोड़ पर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।


हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आमाबेड़ा अस्पताल भेजा गया, जबकि 8 गंभीर घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में अवैध शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम पर हमला, डंडे से पीटा, एसआई की स्कॉर्पियो के शीशे भी तोड़े

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।