_m.webp)
नईदुनिया न्यूज, कांकेर। रायपुर-केंद्री तथा रावघाट-रायपुर नई रेल लाइन और पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ 20 अक्टूबर को दोपहर एक बजे किया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, रावघाट रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
रेल संपर्क व्यवस्था होगी मजबूत
वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। नई रेल लाइन और पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरुआत क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए रेल परिवहन का नया विकल्प मिलेगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा बढ़ने और आसपास के क्षेत्रों की रेल संपर्क व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 18 जिलों के 3234 गांवों में खड़ा हुआ जल संकट!, मल्टी-विलेज योजनाओं का भुगतान अटका