• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

कांकेर में सांप के काटने पर युवक ने उसे गले में लपेटा और खुद बाइक चलाकर निकला अस्पताल, Video वायरल

सांप के काटने के बाद देवजीत ने उसी सांप को पकड़कर अपने गले में लटका लिया और स्वयं बाइक चलाते हुए अस्पताल की ओर रवाना हो गए। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वा...और पढ़ें

By Ramkrishna DongreEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 08:23:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 08:23:14 PM (IST)
कांकेर में सांप के काटने पर युवक ने उसे गले में लपेटा और खुद बाइक चलाकर निकला अस्पताल, Video वायरल
कांकेर में सांप के काटने पर युवक ने उसे गले में लपेटा

HighLights

  1. सांप काटने के बाद युवक ने उसे गले में लपेटकर चलाई बाइक
  2. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ पखांजूर का खतरनाक वीडियो
  3. विशेषज्ञों ने दी चेतावनी: सांप के साथ ऐसी हरकत है बेहद जानलेवा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कांकेर। संगम निवासी देवजीत सरकार को सांप के काटने के बाद उनका एक वीडियो क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद देवजीत ने उसी सांप को पकड़कर अपने गले में लटका लिया और स्वयं बाइक चलाते हुए अस्पताल की ओर रवाना हो गए। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया।

वीडियो में युवक के गले में सांप दिखाई दे रहा है और वह बाइक चलाते हुए अस्पताल की ओर जाता नजर आ रहा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोग युवक के साहस और इस असामान्य घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।


विशेषज्ञों की चेतावनी: सांप के साथ ऐसा जोखिम उठाना हो सकता है जानलेवा

हालांकि, सांप को पकड़कर गले में लटकाना अथवा उसके साथ इस प्रकार बाइक चलाना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। सांप मृत हो अथवा जीवित, उससे दोबारा चोट लगने का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार सांप के काटने की स्थिति में सांप को पकड़ने या उसके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय पीड़ित व्यक्ति को तत्काल सुरक्षित तरीके से नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

पखांजूर सिविल अस्पताल में नहीं पहुंचा युवक, क्षेत्र में बना कौतूहल

फिलहाल देवजीत सरकार के इस वीडियो ने संगम सहित आसपास के क्षेत्र में खासा कौतूहल पैदा कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में सिविल हॉस्पिटल पखांजूर में पतासाजी की गई तो खबर लिखे जाने तक युवक के अस्पताल पहुंचने की खबर नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बाल श्रम पर एक्शन... दुर्ग में 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मशरूम फैक्ट्री में ले जाने की थी तैयारी