• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कवर्धा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kawardha Accident: 50 फीट खाई में गिरा बोर खनन ट्रक, पांच मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कबीरधाम के कुकदूर थाना क्षेत्र में एक बोर खनन ट्रक घाटी से 50 फीट नीचे जा गिरा। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग गंभीर घायल हैं। ट्रक शहड...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 01:36:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Jul 2025 01:36:52 PM (IST)
Kawardha Accident: 50 फीट खाई में गिरा बोर खनन ट्रक, पांच मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
खाई में गिरा बोर खनन ट्रक

HighLights

  1. गहरी खाई में गिरा बोर खनन ट्रक
  2. हादसे में 5 की मौत, 4 गंभीर घायल
  3. मुख्यमंत्री ने मदद के लिए दिया निर्देश

नईदुनिय न्यूज, कवर्धा: कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया-बजाग रोड पर स्थित हनुमतखोल से ठीक पहले छाटा घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। शहडोल (मध्य प्रदेश) से बेमेतरा जा रहा बोर खनन ट्रक (क्रमांक टीएन 88 डी 1702) अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में सवार नौ मजदूरों में से पांच की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7.30 बजे जब ट्रक छाटा गांव के पास मोड़ पर पहुंचा और असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक के अगले पहिये टूटकर ऊपर जा गिरे और वाहन खाई में बिखर गया। पहाड़ की तलहटी में फंसे मजदूरों की चीखें सुनकर कुछ राहगीर रुके और नीचे झांके तो नजारा भयावह था। राहगीरों ने 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी।


हादसे में इनकी गई जान

कुछ शव बुरी तरह कुचल गए, तो कुछ ट्रक के मलबे में दबे मिले। मृतकों में गजेंद्र राम (30) ग्राम ठेठे टांगर, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर, सुभाष राम (25) ग्राम बरागजोर, थाना कुनकुरी, हरीश (19) ग्राम बरागजोर, देवधर (45) ग्राम नारियरढार, कोका भरी, थाना भंसानेल, जिला जशपुर और राज (50) ग्राम तिर चूमगोड़, थाना नामकल, जिला नामकल (तमिलनाडु) शामिल हैं।

ये घायल, ईलाज जारी

हरिवलगन (38) चालक, निवासी तिरचूमगोड़, सागर (45)जिला नामकल, बलराम देवाय (25) ग्राम ठेठे टांगर, थाना कुनकुरी, भीमाराम (19) ग्राम दोकड़ा, जिला जशपुर गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका ईलाज जारी है।

ट्रक के टूटे हिस्सों को काटकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका है।ट्रक की तकनीकी जांच की जा रही है। चालक हरिवलगन से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: Ambikapur Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, छात्रा सहित दो की मौत, 2 की हालत गंभीर

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन और चार के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।