• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कवर्धा

कवर्धा में भाई दूज पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत; दो गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक ही परिवार के पिता और उनके दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।

By Bhavesh MishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:05:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:05:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कवर्धा में भाई दूज पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत; दो गंभीर
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. बनिया गांव में टकराईं बाइकें
  2. भिड़ंत में चार लोगों की मौत
  3. मृतकों में भाई-बहन शामिल

नईदुनिया न्यूज़, कवर्धा। भाई दूज के दिन जब बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, उसी दिन सड़क पर हुई एक भीषण दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बनिया के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक ही परिवार के पिता और उनके दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। इनमें 15 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा सगे भाई-बहन थे। हादसे में दूसरी मोटरसाइकिल सवार एक युवक की भी मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल एक मोटरसाइकिल पर बेमेतरा जिले के थाना थान खम्हरिया अंतर्गत ग्राम बनराका निवासी भूपेंद्र कश्यप (करीब 40 वर्ष), उनकी बेटी ऋतु कश्यप (15 वर्ष) और बेटा पंकज कश्यप (12 वर्ष) सवार थे।

यह भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिले 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ शहर

दूसरी मोटरसाइकिल पल्सर पर कवर्धा जिले के नवघटा निवासी युवक सवार थे। दोनों वाहनों की बनिया गांव के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

हादसे में भूपेंद्र कश्यप, ऋतु कश्यप और पंकज कश्यप की मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार नवघटा निवासी भावेश सिन्हा (20 वर्ष), पिता खेम सिन्हा ने भी दम तोड़ दिया।

इस तरह एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल चार लोगों की जान चली गई। भाई दूज के दिन पिता और दोनों बच्चों की एक साथ मौत की खबर ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

दूसरी बाइक पर सवार तोमन मरावी (18 वर्ष), पिता सदासिंग और भानुप्रताप सिंह (17 वर्ष), पिता चन्द्रेश सिंह, दोनों निवासी नवघटा, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए थान खम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

रफ्तार और सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

त्योहार के दिन हुए इस हादसे ने एक बार फिर दोपहिया वाहनों पर सफर के दौरान सावधानी और सड़क सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

रणवीरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जांच में जुटी है। पुलिस दोनों मोटरसाइकिलों की स्थिति, टक्कर के हालात और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

एक ओर घरों में भाई दूज का उत्सव मनाया जा रहा था, वहीं बनिया गांव के पास चार परिवारों के लिए यह दिन कभी न भूलने वाला दुख बन गया। खासकर एक ही परिवार के पिता और दो मासूम बच्चों की मौत ने इस हादसे की पीड़ा और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- CG Transfer: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 32 अफसरों का किया गया तबादला

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।