• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा के औद्योगिकी क्षेत्र में चोरों का आतंक, 15 बदमाशों ने गार्ड और ऑपरेटर को कमरे में बंधक बनाकर की चोरी

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा और उरगा थाना क्षेत्रों में चोरों ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। बांकी मोंगरा ...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:09:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:09:08 PM (IST)
कोरबा के औद्योगिकी क्षेत्र में चोरों का आतंक, 15 बदमाशों ने गार्ड और ऑपरेटर को कमरे में बंधक बनाकर की चोरी

HighLights

  1. बांकी मोंगरा के पंप हाउस में 15 बदमाशों ने बोला धावा।
  2. गार्ड और ऑपरेटर को बंधक बनाकर एल्युमिनियम केबल की चोरी।
  3. उरगा के सिंघानिया एनर्जी और ब्लीचिंग प्लांट से भी सामान पार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले में औद्योगिक प्रतिष्ठानों को चोर निशाना बना रहे हैं। बांकी मोंगरा क्षेत्र के एसीबी पावर प्लांट के पुरेना स्थित पंप हाउस में घुसे करीब 15 अज्ञात लोगों ने गार्ड और आपरेटर को धमकाकर उनके मोबाइल छीन लिए और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पैनल रूम का ताला तोड़कर एल्युमिनियम केबल निकाल ले गए।

उधर, उरगा क्षेत्र के सिंघानिया एनर्जी एंड पावर लिमिटेड तथा पार्वती राइस मिल के ब्लीचिंग प्लांट में भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। बांकी मोंगरा पुलिस ने बताया कि एसीबी पावर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी धनराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10-11 अक्टूबर की मध्य रात्रि करीब एक बजे पुरेना स्थित पंप हाउस की बाउंड्रीवाल के भीतर लगभग 15 अज्ञात लोग घुस आए।


वर्तमान में पंप हाउस संचालित नहीं है। वहां तैनात गार्ड शिव कुमार और आपरेटर शिव सिंह को धमकाकर उनके मोबाइल छीन लिए और कमरे में बंद कर दिया। आरोपितों ने पैनल रूम का ताला तोड़कर एल्युमिनियम केबल का कुछ हिस्सा थिम्बल समेत निकाल लिया। जाते समय दोनों कर्मचारियों को कमरे से बाहर निकाला और उनके मोबाइल लौटाकर धमकाते हुए चले गए।

कर्मचारियों ने 270 मेगावाट क्षमता वाले पावर प्लांट के कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। चोरी से करीब छह हजार रुपये के नुकसान की जानकारी दी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) और 331(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

सिंघानिया एनर्जी से पांच लोहे के पाइप चोरी

उरगा थाना क्षेत्र के कुकरीचोली स्थित सिंघानिया एनर्जी एंड पावर लिमिटेड में भी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। कंपनी के मैनेजर मनीष पांडेय के अनुसार, साइट पर काम करने वाले फिटर रमेश कुमार ने फोन कर खुले स्थान से लोहे के पांच पाइप चोरी होने की जानकारी दी। तलाश करने पर सामान नहीं मिला, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

ब्लीचिंग प्लांट से केबल और ड्रम पार

उरगा क्षेत्र के पार्वती राइस मिल एवं ब्लीचिंग प्लांट में पांच अक्टूबर की रात करीब दो बजे चोरी हुई। सुपरवाइजर अंजनी कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि प्लांट की बाउंड्री के पास खुले स्थान से मशीन में लगा केबल और खाली ड्रम चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पत्नी साथ रहना चाहती थी, पति के आरोप निकले झूठे, हाईकोर्ट ने खारिज की तलाक की अपील