• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

त्योहारों से पहले बालको कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस साल पिछले वर्ष से अधिक मिलेगा बंपर बोनस

त्योहारों के मौसम से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित बालको और कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बालको प्रबंधन और इंटक के बी...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 09:37:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 09:37:36 PM (IST)
त्योहारों से पहले बालको कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस साल पिछले वर्ष से अधिक मिलेगा बंपर बोनस
अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) फाइल फोटो

HighLights

  1. कोल इंडिया के अधिकारियों को एरियर की पहली किस्त दस अक्टूबर तक जारी करने का दिया निर्देश।
  2. वैधानिक दक्षता प्रमाण-पत्र धारक कोल कर्मियों को एक लाख रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
  3. त्योहारों के इस सीजन में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और कोयलांचल क्षेत्रों में छाई जबरदस्त खुशी की लहर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: त्योहार से पहले भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के नियमित कर्मचारियों को इस बार पिछले वर्ष से अधिक बोनस मिलेगा। बालको प्रबंधन और इंटक के बीच हुई बैठक के बाद बोनस को लेकर सहमति बनी है और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में बोनस राशि में 15 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इसके तहत बालको के 820 नियमित कर्मचारियों को 2,17,500 रुपये बोनस मिलेगा।

इंटक महासचिव जयप्रकाश ने बताया कि सप्तमी-अष्टमी के दौरान यह राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों को 1,88,212 रुपये बोनस दिया गया था। इस बार इसमें 29,288 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा बालको में विभिन्न ठेका कंपनियों के माध्यम से कार्यरत करीब 10 हजार ठेका कर्मियों को उनके वेतन का 8.33 प्रतिशत बोनस मिलेगा। यह राशि ग्रेड के अनुसार करीब 22 हजार से 45 हजार रुपये तक होगी। ठेका कर्मियों को दशहरा से पहले भुगतान करने की तैयारी है।


एनटीपीसी में पीआरपी आदेश 12 अक्टूबर तक

एनटीपीसी के कर्मचारियों को बोनस के स्थान पर परफार्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) के तहत राशि मिलेगी। इस संबंध में 12 अक्टूबर तक अधिकृत आदेश जारी होने की संभावना है। आदेश जारी होने के बाद दशहरा से पहले भुगतान किए जाने की तैयारी है।

श्रमिक संघ के साथ सहमति बनने के बाद वर्ष 2020 से एनटीपीसी में पीआरपी का भुगतान किया जा रहा है। पिछले वर्ष ग्रेड के अनुसार न्यूनतम 1.50 लाख और अधिकतम 4.50 लाख रुपये मिले थे। इस बार इससे अधिक राशि मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- पानी समझकर बोतल से महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, चिरमिरी-अंबिकापुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

एसईसीएल कर्मियों को पीएलआर भुगता न

पंचमी को कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 का प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (पीएलआर) 1,10,250 रुपये तय हुआ है। भुगतान 15 अक्टूबर पंचमी तक किए जाने की तैयारी है।

एसईसीएल में करीब 34 हजार गैर-कार्यकारी कर्मचारी हैं, जिन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार यह राशि मिलेगी। ताजा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एसईसीएल के कर्मचारियों के लिए इस भुगतान का अनुमानित वित्तीय भार करीब 377.79 करोड़ रुपये है

कोल इंडिया के अधिकारियों को एरियर की पहली किस्त 10 तक

कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कार्यपालक संवर्ग के अधिकारियों के परफार्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) के भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कोल इंडिया के नीति प्रकोष्ठ ने जारी आदेश में पीआरपी के एरियर की पहली किस्त जारी करने कहा गया है। इसके अनुसार एरियर का भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा। इसमें पहली और दूसरी किस्त में 40-40 प्रतिशत तथा तीसरी किस्त में शेष 20 प्रतिशत राशि दी जाएगी।

पे-स्केल अपग्रेडेशन का वित्तीय लाभ 23 अगस्त 2023 से प्रभावी है। इसी आधार पर बनने वाले एरियर का भुगतान अब किस्तों में किया जाएगा। आदेश के अनुसार कोल इंडिया के मुख्यालय और उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा।

पहली किस्त के रूप में कुल एरियर की 40 प्रतिशत राशि 10 अक्टूबर 2026 तक जारी करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि भुगतान संबंधित अनुषंगी कंपनी में उपलब्ध राशि के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी कंपनी में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण 10 अक्टूबर तक भुगतान नहीं हो पाता है तो भी पहली किस्त का भुगतान हर हाल में 31 अक्टूबर 2026 से पहले करना होगा।

वैधानिक दक्षता प्रमाण-पत्र पर कोल कर्मियों को एक लाख प्रोत्साहन राशि

कोल इंडिया में वैधानिक दक्षता प्रमाण-पत्र धारक कर्मचारियों को दी जाने वाली एक लाख रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। कोल इंडिया आइटीआइ एम्प्लाइज एसोसिएशन ने कोल इंडिया के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। एसोसिएशन ने ,कहा है पहले से प्रमाण-पत्र हासिल कर चुके पात्र कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।

संगठन का कहना है कि केवल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की तारीख को आधार बनाकर पुराने प्रमाण-पत्र धारकों को प्रोत्साहन राशि से अलग करना उचित नहीं है। इससे समान योग्यता रखने वाले कर्मचारियों के बीच भेदभाव की स्थिति बन सकती है।

कार्यालय ज्ञापन के दूसरे पैरा में ऐसे कुछ कर्मचारियों के लिए आदेश जारी होने की तारीख से दो माह के भीतर प्रमाण-पत्र जमा करने पर योजना का लाभ देने का प्रावधान है। एसोसिएशन ने इसमें पहले ही प्रमाण-पत्र जमा कर चुके कर्मचारियों की स्थिति भी स्पष्ट करने की मांग की है।