• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा के सलिहाभांठा में 20 वर्षीय आईटीआई छात्र की फांसी पर लटकती मिली लाश, घर में अकेले होने के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

कोरबा जिले के ग्राम सलिहाभांठा में 20 वर्षीय आईटीआई छात्र इंद्रजीत महतो की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है। वह करतला आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। घट...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 07:35:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 07:35:03 PM (IST)
कोरबा के सलिहाभांठा में 20 वर्षीय आईटीआई छात्र की फांसी पर लटकती मिली लाश, घर में अकेले होने के दौरान उठाया आत्मघाती कदम
इंद्रजीत महतो, फाइल फोटो

HighLights

  1. घर में अकेले आईटीआई छात्र की फांसी पर लटकी लाश मिली।
  2. फोन नहीं उठाने पर परिजन घर पहुंचे, मौत की जानकारी हुई।
  3. उरगा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम सलिहाभांठा में 20 वर्षीय आइटीआइ छात्र की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान इंद्रजीत महतो के रूप में हुई है। वह करतला आइटीआइ में पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय घर पर अकेला था।

युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इस बीच स्वजन इंद्रजीत को लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन वह काल रिसीव नहीं कर रहा था।


काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। घर पहुंचने पर अंदर इंद्रजीत फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्वजन ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इंद्रजीत के पिता दिलीप महतो शिक्षक हैं और कोरकोमा स्कूल में पदस्थ हैं।

यह भी पढ़ें- कोरबा में हादसों का कहर: दो ड्राइवरों समेत तीन की मौत, इलाके में मातम, बेकाबू रफ्तार ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। घटना की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। पुलिस का कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।