• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा के फार्म हाउस में दिखा विशाल अजगर, पालतू बतख को बनाया अपना आसान शिकार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के भुलसीडीह गांव में एक फार्म हाउस के अंदर पालतू बत्तख को अजगर द्वारा निगल लिए जाने का मामला सामने आया है। सुबह जब फार्म हाउस ...और पढ़ें

By Suresh kumar DewanganEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 05:45:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 05:45:53 PM (IST)
कोरबा के फार्म हाउस में दिखा विशाल अजगर, पालतू बतख को बनाया अपना आसान शिकार
बत्तख को निगलकर बैठा अजगर, नईदुनिया

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के भुलसीडीह गांव में मची सनसनी।
  2. सुबह-सुबह बाड़े में मिला खौफनाक मेहमान।
  3. दरवाजा खोलते ही दृश्य देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप।

नईदुनिया न्यूज, कोरबा: जिले के भुलसीडीह गांव में एक फार्म हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब पालतू बतख को अजगर ने अपना शिकार बना लिया। सुबह फार्म हाउस संचालक हीरा उरांव ने अपनी तीन बत्तखों को आवाज लगाई। दो बतखें बाहर आ गईं, लेकिन तीसरी के बाहर नहीं आने पर उन्होंने बाड़े के अंदर झांककर देखा। वहां एक अजगर बत्तख को निगल रहा था। यह दृश्य देखकर घर-परिवार के लोग सहम गए।

ग्रामीण हीरा उरांव ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग से जुड़े वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने टीम के सदस्य राजू बर्मन और राकेश मानिकपुरी को मौके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रोटोकाल के तहत अजगर को सुरक्षित पकड़ा।


रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने लोगों को वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाने की समझाइश भी दी। जितेंद्र सारथी ने आमजन से अपील की कि वन्यजीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- कोरबा में 10 पुलिसकर्मियों का बड़ा तबादला, झूठे मामले में फंसाने वाले दो आरक्षक हटाए गए

यदि किसी घर, फार्म हाउस या गांव में सांप अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग या अधिकृत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।